ये क्या! इस देश में वायुसेना ने बीच बाजार में अपने ही लोगों पर कर डाला एयर स्ट्राइक, 200 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

इस अफ्रीकी देश में एयर स्ट्राइक के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यह बम भरे बाजार पर जा गिरा. इस घटना में 200 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है. जानिए सेना ने ऐसा क्यों किया?

Published date india.com Published: April 12, 2026 11:48 PM IST
ये क्या! इस देश में वायुसेना ने बीच बाजार में अपने ही लोगों पर कर डाला एयर स्ट्राइक, 200 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका
Photo from Freepik

अफ्रीकी देश नाइजीरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शनिवार यानी (11 अप्रैल, 2026) की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, वायुसेना ने गलती से अपने ही लोगों पर हमला कर दिया. यह अटैक आतंकियों को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन बम एक भीड़भाड़ वाले बाजार में गिर गया. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में करीब 200 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. हमले के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

सेना ने अपने ही लोगों को निशाना क्यों बनाया?

जानकारी के अनुसार, नाइजीरिया वायुसेना बोको हराम के आतंकियों का पीछा कर रही थी. उत्तर-पूर्व के जिल्ली इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, जिसके बाद एयर स्ट्राइक का फैसला लिया गया. लेकिन यह हमला उस समय हुआ जब पास में एक बड़ा बाजार लगा हुआ था, जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसी वजह से यह ऑपरेशन एक बड़े हादसे में बदल गया.

कहां और कब हुआ ये हवाई हमला?

यह घटना जिल्ली मार्केट में हुई, जो योबे में स्थित है और बोको स्टेट की सीमा के करीब आता है. यह इलाका लंबे समय से आतंकवाद से प्रभावित रहा है और बोको हराम (Boko Haram) का गढ़ माना जाता है. यहां के लोग रोजमर्रा का सामान खरीदने और बेचने के लिए बाजार में इकट्ठा हुए थे, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में सब कुछ बदल जाएगा.

200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है, हालांकि सही आंकड़ा अभी सामने आना बाकी है. इस घटना की पुष्टि कई स्थानीय लोगों और राहत एजेंसियों ने भी की है. घायल लोगों को तुरंत पास के अस्पतालों में भेजा गया, लेकिन कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. यह हादसा नाइजीरिया के हाल के सबसे बड़े नागरिक नुकसान वाले हमलों में से एक माना जा रहा है.

नाइजीरिया में चल रही है लड़ाई?

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बोको हराम लंबे समय से एक्टिव है और लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम देता रहा है. इस संगठन ने हजारों लोगों की जान ली है और लाखों को बेघर कर दिया है. सरकार और सेना लगातार इसके खिलाफ अभियान चला रही हैं. लेकिन इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि हालात अभी भी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.