अब तक इंसानों को अंतरिक्ष में ले जाने वाले स्पेसक्राफ्ट छोटे कैप्सूल जैसे होते हैं. इसकी मदद से बहुत कम लोग अंतरिक्ष में जाते हैं और मिशन पूरा करके वापस धरती पर आ जाते हैं. ये मिशन बहुत ही कम दिनों के लिए होते हैं.
People are also watching
2/7
अब अंतरिक्ष यान को पूरा शहर बनाने की सोच
indiandefencereview.com के एक रिपोर्ट के अनुसार, अब इंजीनियर ऐसा अंतरिक्ष यान (Space Craft) बनाने की सोच रहे हैं जो ना केवल एक पूरी आबादी को अंतरिक्ष में ले जा सके बल्कि उनका घर भी बने. इसमें ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिसमें कई पीढ़ियां रह सकें, खाना उगाया जाए, हवा रीसायकल हो और लोगों का जीवन लंबे समय तक चलता रहे.
3/7
‘क्रिसेलिस’
क्रिसेलिस नाम का एक कॉन्सेप्ट इसी सोच पर बना है. ये स्पेसशिप लगभग 1000 लोगों को लेकर करीब 250 साल की लंबी यात्रा में किसी दूसरे स्टार सिस्टम तक जा सकता है.
4/7
अंदर से कैसा होगा जहाज
इस डिजाइन के बीच में एक बड़ा घूमने वाला रिंग होगा. जब यह धीरे-धीरे घूमेगा तो अंदर रहने वाले लोगों को कृत्रिम गुरुत्वाकर्षण मिलेगा, जिससे उन्हें धरती जैसी ग्रैविटी महसूस होगी.
5/7
ग्रैविटी क्यों जरूरी है?
अगर लोग लंबे समय तक बिना ग्रैविटी के रहें तो हड्डिया कमजोर हो सकती हैं, मांसपेशियां घट सकती हैं और दिल पर असर पड़ सकता है, इसलिए घूमता हुआ स्ट्रक्चर सेहत के लिए बहुत जरूरी माना जाता है.
6/7
जहाज के अंदर होगा पूरा इकोसिस्टम
क्रिसेलिस के अंदर पूरा बंद इकोसिस्टम बनाया जाएगा. यहां खेती होगी, पौधे ऑक्सीजन देंगे, लोग कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ेंगे और जैविक कचरा दोबारा खाद बनकर खेती में इस्तेमाल किया जाएगा.
7/7
अंतरिक्ष में बनेगा यह विशाल जहाज
इतना बड़ा जहाज धरती से लॉन्च करना मुश्किल है, इसलिए योजना है कि इसे अंतरिक्ष में ही जोड़ा जाए. ये जहाज अंतरिक्ष में जाएंगे और वापस नहीं आएंगे. (All Image: AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.