उत्तर कोरिया ने खोली 'परमाणु बम के ईंधन' की नई फैक्टरी, कौन रोकेगा किम को?

North Korea Nuclear Weapons: दुनिया की शीर्ष परमाणु निगरानी संस्था IAEA ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियार बनाने की अपनी क्षमता तेजी से बढ़ा रहा है. यूरेनियम संवर्धन की कई सुविधाओं का संचालन हो रहा है और नई भी खुल रही हैं.

Published date india.com Published: April 16, 2026 1:09 PM IST
उत्तर कोरिया ने खोली 'परमाणु बम के ईंधन' की नई फैक्टरी, कौन रोकेगा किम को?
(photo credit AI , for representation only)

North Korea Nuclear Weapons: उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार बनाने की अपनी क्षमताओं में बड़ी प्रगति की है. संभावना है कि उसने एक नई यूरेनियम संवर्धन (enrichment) सुविधा भी जोड़ी है. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने ये चेतावनी दी है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सियोल में बोलते हुए, राफेल ग्रॉसी ने पुष्टि की कि उत्तर कोरिया के योंगब्योन परमाणु परिसर में में गतिविधियों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. वहां 5-मेगावाट रिएक्टर, रीप्रोसेसिंग यूनिट, एक लाइट वॉटर रिएक्टर और अन्य सुविधाएं हैं.

उन्होंने बताया कि निगरानी संस्था ने योंगब्योन के यूरेनियम संवर्धन हॉल जैसी ही एक नई सुविधा का निर्माण होते देखा है. बाहरी विशेषताओं के विश्लेषण से पता चलता है कि संवर्धन क्षमता में काफी विस्तार हुआ है. वे योंगब्योन में इस नई इमारत पर नजर रख रहे हैं. यह इमारत कांगसन में स्थित एक संवर्धन सुविधा जैसी ही है, जो राजधानी प्योंगयांग के पास स्थित एक और प्रमुख परमाणु स्थल है

ये तो स्पेस पर कब्जे का प्लान है! एलन मस्क लॉन्च करेंगे इतने लाख सैटेलाइट, भर जाएगी पृथ्वी की पूरी कक्षा

परमामु बम का ईंधन

विशेषज्ञों के अनुसार, यूरेनियम का संवर्धन हथियार-ग्रेड सामग्री हासिल करने का एक वैकल्पिक और प्रभावी तरीका है. यह तरीका परमाणु रिएक्टर से निकाले गए खर्च हो चुके प्लूटोनियम की रीप्रोसेसिंग के अलावा एक और विकल्प देता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कुछ दर्जन परमाणु हथियार हो सकते हैं किम के पास

राफेल ग्रॉसी ने बताया कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम में कुछ दर्जन परमाणु हथियार होने का अनुमान है. लाइट वॉटर रिएक्टर का संचालन और योंगब्योन के अलावा अन्य सुविधाओं को भी सक्रिय किया जाना, इसके सबूत हैं.

फिर लड़ने की ताकत जुटा रहा है ईरान? सैटेलाइट इमेज में क्या दिखा जिससे परेशान हैं अमेरिका-इजरायल?

ग्रॉसी ने कहा, ये सभी संकेत डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया यानी उत्तर कोरिया की परमाणु हथियार बनाने की क्षमताओं में बहुत गंभीर बढ़ोतरी की ओर इशारा करते हैं.

सैटेलाइट तस्वीरों से पुष्टि

अमेरिका स्थित ‘सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज’ ने सोमवार को कहा कि अप्रैल की सैटेलाइट तस्वीरों से IAEA के इस आकलन की पुष्टि होती है. साथ ही एजेंसी को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम में रूसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.