पहले परमाणु बम, फिर परमाणु पनडुब्बी और अब तीसरा घातक हथियार, रुक नहीं रहा अमेरिका का दुश्मन

North Korea: उत्तर कोरिया ने न्यूक्लियर ताकत का टेस्ट करने के लिए लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें दागी हैं.

Published date india.com Published: December 29, 2025 3:52 PM IST
पहले परमाणु बम, फिर परमाणु पनडुब्बी और अब तीसरा घातक हथियार, रुक नहीं रहा अमेरिका का दुश्मन
(photo credit AI, for representation only)

North Korea:उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि समुद्र में लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों का टेस्ट किया है. उसने अपनी न्यूक्लियर ताकत का आकलन करने के लिए यह परीक्षण किया है. बता दें कि उत्तर कोरिया की पहली न्यूक्लियर-पावर्ड पनडुब्बी बनाने में हुई प्रगति का खुलासा होने के कुछ दिनों बाद यह बड़ा अपडेट सामने आया है.

सरकारी कोरियन सेंट्रल एजेंसी के अनुसार, मिसाइल लॉन्च रविवार को देश के पश्चिमी तट से येलो सी के ऊपर हुआ. उत्तर कोरिया के सु्प्रीम लीडर किम जोंग उन ने इसकी निगरानी की. इस अभ्यास का मकसद लंबी दूरी की मिसाइल यूनिट्स की युद्ध क्षमता और जवाबी हमले की तैयारी का मूल्यांकन करना था.

क्या कहा किम जोंग ने

KCNA ने बताया कि किम ने टेस्ट पर “बहुत संतुष्टि” व्यक्त की, और इसे प्योंगयांग द्वारा बढ़ते बाहरी सुरक्षा खतरों के बीच आत्मरक्षा और युद्ध को रोकने के अधिकार का एक जिम्मेदार अभ्यास” बताया.

दक्षिण कोरिया की पुष्टि

दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने पुष्टि की कि उसने रविवार सुबह उत्तर कोरिया की राजधानी क्षेत्र से कई क्रूज मिसाइल लॉन्च का पता लगाया. उसने कहा कि सियोल अमेरिका के साथ मिलकर किसी भी संभावित उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार है.

क्रूज मिसाइल टेस्ट पर रोक नहीं

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव उत्तर कोरिया को बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने से रोकते हैं, लेकिन क्रूज मिसाइल टेस्ट पर कोई रोक नहीं है. हालांकि, ऐसे हथियारों को अभी भी दक्षिण कोरिया और अमेरिका के लिए एक बड़ा खतरा माना जाता है क्योंकि वे कम ऊंचाई पर उड़ सकते हैं और रडार की पकड़ से बच सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

यह टेस्ट उत्तर कोरिया के पहले न्यूक्लियर-पावर्ड पनडुब्बी कार्यक्रम में प्रगति के हालिया संकेतों के बाद हुआ है. पिछले हफ्ते किम ने एक इनडोर सुविधा में निर्माणाधीन एक बड़ी पनडुब्बी का निरीक्षण किया. इस जहाज में न्यूक्लियर-सक्षम मिसाइलें लगाई जा सकती हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.