पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से किया संपर्क, फिर क्या हुआ?

Written By: Vineet Sharan Updated by: Vineet Sharan
Updated Date:May 20, 2026 11:39 AM IST

Norwegian journalist Helle Lyng: ओस्लो में एक प्रेस बातचीत के दौरान नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग ने पीएम मोदी से सवाल पूछा था.

Advertising
Advertising

Norwegian journalist Helle Lyng: नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग भारत में चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हेले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान उनसे सवाल पूछकर कई विवादों को जन्म दे दिया है.

एक्स पर मांगा "फोन पर इंटरव्यू"

हेले लेंग ने अब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी से संपर्क किया है. हेले लेंग ने राहुल से इंटरव्यू मांगा है. यह अनुरोध X के जरिए किया गया है.

ये भी पढ़िए- घर से बाहर निकले तो गर्मी भून देगी, 25 मई से आ रहा है नौतपा, आसमान से आग उगलेंगे सूर्य देव

इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर प्रधानमंत्री पर "सवालों से भागने" का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता, तो डरने के लिए भी कुछ नहीं होता. भारत की छवि का क्या होता है, जब दुनिया देखती है कि एक कमजोर PM कुछ सवालों से घबराकर भाग रहा है? इसके साथ ही राहुल गांधी ने हेले लेंग के पोस्ट को शेयर किया था. राहुल गांधी के इस पोस्ट पर लेंग ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और गांधी से फोन पर इंटरव्यू मांगा.

उन्होंने पूछा, "नमस्ते, क्या आप मंगलवार को नॉर्वे के समय के अनुसार फोन पर इंटरव्यू के लिए उपलब्ध होंगे? यह सुनना दिलचस्प होगा कि आप नॉर्वे की यात्रा को किस नज़र से देखते हैं. कांग्रेस नेता ने अभी तक पत्रकार के इस अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

क्या है पूरा घटनाक्रम

ओस्लो में PM मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर की संयुक्त मीडिया उपस्थिति के दौरान लेंग ने पीएम से सवाल पूछा था. जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ, पत्रकार ने PM मोदी से चिल्लाकर एक सवाल पूछा कि उन्होंने "दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया?"

भारत में बहस

इस सवाल ने ऑनलाइन तीखी बहस छेड़ दी . भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि वे उस बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं. वह इसे भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लेंग को "चीनी एजेंट" भी कहा और उन पर पीएम मोदी से अपने सवाल के जरिए लोगों का ध्यान खींचने का आरोप लगाया.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें