Over 100 killed in oil tanker explosion in Sierra Leone, News, फ्रीटाउन (सिएरा लियोन): अफ्रीकी देश सिएरा लियोन (Sierra Leone) की राजधानी फ्रीटाउन (Freetown) के निकट एक तेल टैंकर में विस्फोट (oil tanker explosion) में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया गया है कि गंभीररूप से घायल 30 से अधिक अधिक लोगों के बचने की उम्मीद नहीं. फ्रीटाउन के पूर्व में उपनगर वेलिंगटन (Wellington) में एक बस के टैंकर से टकराने के बाद शुक्रवार देर रात यह विस्फोट हुआ. बताया जा रहा है कि आग में 200 लोग चपेट में आए गए जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं.
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 100 घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया. गंभीर रूप से झुलसे हुए लगभग 30 लोगों के बचने की उम्मीद नहीं है. अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को बताया कि बड़ी संख्या में लोग टैंकर से रिस रहा तेल भरने के लिए पहुंच गए थे. फ्रीटाउन के पूर्व में उपनगर वेलिंगटन में एक बस के टैंकर से टकराने के बाद शुक्रवार देर रात यह विस्फोट हुआ.
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, विस्फोट शुक्रवार देर रात हुआ, जब टैंकर एक अन्य ट्रक से टकरा गया। टैंकर राजधानी फ्रीटाउन के पूर्व में वेलिंगटन में एक व्यस्त चौराहे के पास एक गैस स्टेशन पर जा रहा था. एजेंसी ने कहा, ”दोनों चालक अपने वाहनों से बाहर आए और उन्होंने निवासियों को टक्कर से तेल रिसाव के मद्देनजर घटनास्थल से दूर रहने की चेतावनी दी.”
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इस बेहद गरीब देश में, हालांकि, ईंधन लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. अधिकारियों ने बताया कि लगभग 100 घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया. गंभीर रूप से झुलसे हुए लगभग 30 लोगों के बचने की उम्मीद नहीं है.
घायल लोगों के कपड़े विस्फोट के बाद लगी आग में जल गए थे और वे स्ट्रेचर पर बिना कपड़े के ही पड़े थे. विस्फोट के बाद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को प्राप्त वीडियो में भीषण आग का गोला दिखाई दे रहा है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोग दर्द से कराह रहे थे.
विस्फोट के बाद ‘एसोसिएटेड प्रेस’द्वारा प्राप्त वीडियो में रात को भीषण आग का गोला जलता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोग दर्द से कराह रहे थे.
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता में हिस्सा लेने के लिये स्कॉटलैंड में मौजूद राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने इस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिन परिवारों ने अपनों को खोया है और जो लोग झुलस गए हैं, उनके साथ मेरी गहरी सहानुभूति है.
उपराष्ट्रपति मोहम्मद जुल्देह जलोह ने रातभर दो अस्पतालों का दौरा किया और कहा कि सिएरा लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी और अन्य आपातकाल के मद्देनजर अथक प्रयास’ करेंगे. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर कहा, ” हम सभी इस राष्ट्रीय त्रासदी से बहुत दुखी हैं, और यह वास्तव में हमारे देश के लिए एक कठिन समय है. (इनपुट: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.