प्राया : केप वर्डे (Cape Verde) के पास समुद्र में एक नाव के डूबने से बुधवार को 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इस समुद्री दुर्घटना में 38 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. अलजजीरा न्यूज चैनल ने यह जानकारी दी है. जुलाई में सेनेगल से निकली प्रवासियों की यह नाव अफ्रीकी देश केप वर्डे के तट के पास डूब गई. केप वर्डे की मीडिया के अनुसार प्रवासी एक फिशिंग बोट में सफर कर रहे थे. नाव पश्चिमी अफ्रीका में आईलैंड देश केप वर्डे की तट से करीब 620 किमी (385 मील) की दूरी पर पलट गई.
सेनेगल के विदेश मंत्री ने बताया कि बचाव अभियान के जरिए इस समुद्री दुर्घटना में 38 लोगों को बचा लिया गया है. बचाए गए लोगों में गुयाना के नागरिक भी हैं. कोस्ट गार्ड के अनुसार उनके द्वारा बचाए गए लोगों और कुल मृतकों की संख्या 48 है. जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें 7 डेड बॉडी मिली हैं.
इस नाव को सोमवार को एक स्पैनिश फिशिंग बोट ने साल के समुद्री तट से करीब 320 किमी की दूरी पर देखा था. इसी स्पैनिश फिशिंग बोट ने केप वर्डे के प्रशासन और पुलिस को प्रवासियों की इस नाव के बारे में जानकारी दी थी.
अल जजीरा के अनुसार केप वर्डे के स्वास्थ्य मंत्री फिलोमेना गोंकालविस (Filomena Goncalves) ने कहा है कि हमें जीवित बचे लोगों का स्वागत करना चाहिए और मृतकों को पूरे सम्मान के साथ दफनाना चाहिए.
स्पैनिश माइग्रेस एडवोकेसी ग्रुप वॉकिंग बॉर्डर्स ने कहा कि जहाज एक बड़ी मछली पकड़ने वाली नाव थी, जिसका नाम पिरोग था. यह नाव 10 जुलाई को 100 से अधिक शरणार्थियों और प्रवासियों के साथ सेनेगल से रवाना हुई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.