Pak आर्मी चीफ असीम मुनीर ने सेना हेडक्वार्टर में गुपचुप तरीके से की बेटी की शादी, सगे भाई के बेटे को ही बना लिया दामाद

Written By: Satyam Kumar Updated by: Satyam Kumar
Updated Date:December 30, 2025 7:27 PM IST

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की बेटी महनूर का निकाह उनके भतीजे अब्दुल रहमान (असिस्टेंट कमिश्नर) के साथ रावलपिंडी सैन्य मुख्यालय में संपन्न हुआ. जनरल आसिम मुनीर की कुल चार बेटियां हैं. और यह उनकी तीसरी बेटी का निकाह था.

पाकिस्तान के सैन्य और राजनीतिक गलियारों में इन दिनों एक निजी समारोह की खूब चर्चा हो रही है. पाकिस्तान के शक्तिशाली सेना प्रमुख (COAS) जनरल आसिम मुनीर की बेटी का निकाह संपन्न हो गया है. यह शादी कई मायनों में खास रही, क्योंकि इसमें पाकिस्तान की सत्ता के तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए, लेकिन फिर भी इसे मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा गया.

Advertising
Advertising

आसिम मुनीर की बेटी की शादी किससे हुई?

जनरल आसिम मुनीर की तीसरी बेटी महनूर का निकाह 26 दिसंबर को उनके सगे भतीजे अब्दुल रहमान के साथ हुआ. अब्दुल रहमान, जनरल मुनीर के भाई के बेटे हैं.  मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह शादी एक पारिवारिक रस्म के रूप में संपन्न हुई, जिसमें आपसी रिश्तेदारों की मौजूदगी रही.  बता दें कि अब्दुल रहमान का करियर भी काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने पहले पाकिस्तानी सेना में कैप्टन के तौर पर अपनी सेवाएं दीं और बाद में सेना अधिकारियों के लिए आरक्षित कोटे के माध्यम से सिविल सेवा (CSS) में शामिल हुए. वर्तमान में वह एक असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं.

पाक आर्मी हेडक्वार्टर में हुई शादी

जनरल आसिम मुनीर की कुल चार बेटियां हैं. और यह उनकी तीसरी बेटी का निकाह था. यह निकाह रावलपिंडी स्थित जनरल मुख्यालय (GHQ) में जनरल आसिम मुनीर के आधिकारिक निवास पर आयोजित किया गया. सुरक्षा कारणों और सैन्य प्रोटोकॉल को देखते हुए इस स्थान को चुना गया था. हालांकि पाकिस्तान में सेना प्रमुखों के परिवारों की शादियां अक्सर भव्य होती हैं, लेकिन जनरल मुनीर ने इसे काफी हद तक लो-प्रोफाइल रखने की कोशिश की. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच इस समारोह को इतना गोपनीय रखा गया कि सोशल मीडिया पर इसकी कोई भी तस्वीर लीक नहीं होने दी गई.

इस शादी में कौन-कौन हुए शामिल?

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इस निकाह समारोह में लगभग 400 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया था. मेहमानों की सूची में पाकिस्तान की बड़ी- बड़ी हस्तियां मौजूद थी. निकाह में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने शिरकत की. इनके अलावा खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के प्रमुख, कई सेवारत और सेवानिवृत्त जनरल और पूर्व सेना प्रमुख भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे. सुरक्षा और गोपनीयता के चलते मेहमानों को भी तस्वीरें साझा न करने के निर्देश दिए गए थे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें