Pak-Afghan conflict: 'भारत की सीमा तक दौड़ा कर मारेंगे...; पाकिस्तानी सेना को किसने दी खुली धमकी?

ओमारी ने पाकिस्तानी सेना को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि गर अफगान कबीले और राष्ट्र एक बार आपको धार्मिक आदेश से आक्रमणकारी घोषित कर दें तो मैं कसम खाता हूं कि आपको भारतीय सीमा तक भी सुरक्षा नहीं मिलेगी.

Published date india.com Published: October 19, 2025 12:01 PM IST
Pak-Afghan conflict: 'भारत की सीमा तक दौड़ा कर मारेंगे...; पाकिस्तानी सेना को किसने दी खुली धमकी?

Pakistan-Afghanistan conflict: पाकिस्तानी सेना की कार्रवाइयों से भड़के अफगानिस्तान के उप-गृह मंत्री और तालिबान नेता मौलवी मुहम्मद नबी ओमारी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. नबी ओमारी ने कहा है कि अफगान सेना कबीले पाकिस्तानी सैनिकों का पीछा भारतीय सीमा तक कर सकते हैं.ओमारी ने पाकिस्तानी सेना को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि गर अफगान कबीले और राष्ट्र एक बार आपको धार्मिक आदेश से आक्रमणकारी घोषित कर दें तो मैं कसम खाता हूं कि आपको भारतीय सीमा तक भी सुरक्षा नहीं मिलेगी.

मौलवी मुहम्मद नबी ओमारी ने पाकिस्तान सरकार और सैन्य नेतृत्व को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि पाकिस्तानी सैन्य शासन हर काम दूसरों की मर्ज़ी से करता है. उन्होंने कहा कि आपने हाल ही में शहबाज़ शरीफ़ का ट्रंप की चापलूसी करते हुए देखा होगा.

ओमारी ने आगे कहा कि मौजूदा हालात यह संकेत देते हैं कि डूरंड रेखा के पार के वे इलाके जो कभी अफ़ग़ानिस्तान के हाथों से निकल गए थे अब अंततः फिर से अफगानिस्तान के कब्जे में आ सकते हैं. तालिबानी नेता की ये चेतावनी अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच आई है.

तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हुए पाक-अफगानिस्तान

कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहे भीषण संघर्ष के बाद तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं. इससे पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों में हमला किया था जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी. दोनों पक्षों के इस समझौते की मध्यस्थता कतर और तुर्किए ने की. कतर के बयान के अनुसार, दोनों पड़ोसी देश स्थायी शांति और स्थिरता को मजबूत करने के उद्देश्य से तंत्र स्थापित करने पर भी सहमत हुए हैं. वार्ता का नेतृत्व दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.