पाकिस्तान ने जिसे काबुल में मारने का दावा किया वो जिंदा निकला, खुद सामने आकर खोल दी मुनीर आर्मी की पोल

पाकिस्तानी सेना के दावों को नकारते हुए नूर वली महसूद ने न सिर्फ बताया कि वो जिंदा है बल्कि ये भी कहा कि पाकिस्तान दुष्प्रचार अभियान चला रहा है.

Published date india.com Published: October 17, 2025 1:29 PM IST
पाकिस्तान ने जिसे काबुल में मारने का दावा किया वो जिंदा निकला, खुद सामने आकर खोल दी मुनीर आर्मी की पोल

Pakistan-Afghanistan conflict: पाकिस्तान की सेना ने एयर स्ट्राइक में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जिस मुखिया को मारने का दावा किया थो जिंदा है. टीटीपी के चीफ नूर वली महसूद ने खुद सामने आकर पाकिस्तानी दावों की पोल खोल दी है. पाकिस्तान ने दावा किया था कि वह 9 अक्टूबर को काबुल में हुए एक हमले में
नूर वली मारा गया था.

पाकिस्तानी सेना पर दुष्प्रचार का आरोप

पाकिस्तानी सेना के दावों को नकारते हुए नूर वली महसूद ने न सिर्फ बताया कि वो जिंदा है बल्कि ये भी कहा कि पाकिस्तान दुष्प्रचार अभियान चला रहा है. पाकिस्तान के भीतर से ही बनाए गए एक वीडियो में टीटीपी प्रमुख ने पाकिस्तानी सेना पर पाकिस्तानी नागरिकों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने के लिए जानबूझकर उसकी मौत की झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया. महसूद ने दावा किया कि उसके पास ऐसे दृश्य साक्ष्य हैं जो दिखाते हैं कि टीटीपी का पाकिस्तान के भीतर महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नियंत्रण है.

कौन है नूर वली महसूद?

नूर वली महसूद पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा इलाके में अपना प्रभाव रखने वाले तहरीक-ए-तालिबान का मुखिया साल 2018 में बना था. इस संगठन ने पाकिस्तानी सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया है. नूर वली महसूद की लीडरशिप में टीटीपी ने पाकिस्तानी सेना और सिविलियन इलाकों में कई हमले किए हैं जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं. नूर वली महसूद ही 2014 में पेशावर में एक स्कूल पर हुए आतंकी हमलों का आरोपी है जिसमें 130 बच्चे मारे गए थे.

‘तालिबान’ बने पाकिस्तान के लिए मुसीबत

अफगान तालिबान और पाकिस्तान तालिबान इस समय पाकिस्तान सरकार और सेना के लिए सबसे बड़े सिरदर्द बने हुए हैं. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान तालिबान टीटीपी को समर्थन और हथियार दे रहे हैं. पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी के लड़ाके अफगानिस्तान में बेस बना चुके हैं. इसी कारण पाकिस्तान ने अफगानी इलाकों पर बमबारी की थी जिसके बाद तालिबान के पलटवार में 50 से ज्यादा पाक फौजी मारे गए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.