रुकिए, आपकी ID कहां है, सिक्योरिटी चेक में लुटी पाकिस्तान के मुल्ला मुनीर की इज्जत, वीडियो वायरल

Written By: Vineet Sharan Updated by: Vineet Sharan
Updated Date:February 15, 2026 1:39 PM IST

Asim Munir Security Check: पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अब जर्मनी में अपनी बेइज्जती करा ली है.

Advertising
Advertising

Asim Munir Security Check: पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अपनी इंटरनेशनल बेइज्जती कराने के लिए मशहूर हैं. ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मिली करारी हार के बाद वे दुनिया के जिस भी कोने में जाते हैं उनके साथ कुछ न कुछ बुरा हो जाता है. जर्मनी की राजधानी म्यूनिख में भी मुनीर के साथ फिर वही हुआ.

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में किसी आम अटेंडी जैसा बर्ताव किया गया. यहां तक कि उनसे अपना आइडेंटिटी प्रूफ दिखाने को कहा गया. यानी पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर को शर्मनाक प्रोटोकॉल का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो करीब 14 सेकंड का है.

क्यों मुनीर गए हैं म्यूनिख

मुनीर को म्यूनिख में एक इंटरनेशनल सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के लिए बुलाया गया था. पर म्यूनिक सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस (MSC) में असीम मुनीर की सिक्योरिटी टीम के साथ कथित झड़प हो गई है. इस वीडियो से साबित होता है कि मुनीर और पाकिस्तान की कोई ग्लोबल पहचान और लोकप्रियता नहीं है.

क्या है इस वीडियो में

वीडियो में मुनीर को वेन्यू पर सिक्योरिटी गार्ड्स ने रोका, और एक महिला ऑफिसर ने कथित तौर पर कहा, रुको – तुम्हारी ID कहां है? प्लीज अपना ID कार्ड दिखाओ. सूत्रों ने बताया कि ऑफिसर ने उनके साथ किसी मशहूर हस्ती के बजाय एक “छोटे एस्कॉर्ट” जैसा बर्ताव किया. यहां तक कि उनके फॉर्मल आइडेंटिटी चेक पर जोर दिया गया.

मुनीर को बुलाए जाने का विरोध

जर्मनी में कुछ पॉलिटिकल ग्रुप्स ने मुनीर को बुलाए जाने की आलोचना की है. उन्होंने पाकिस्तानी सेना पर बड़े पैमाने पर मानवाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया है. जर्मनी का सिंधी संगठन जेय सिंध मुत्तहिदा महाज़ (JSMM) ने भी वेन्यू के बाहर प्रदर्शन किया है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें