Pakistan में आम चुनाव से ठीक पहले Karachi में ग्रेनेड अटैक, 1 की मौत कई घायल

Pakistan Blast: पाकिस्तान में इससे पहले आज ही एक के बाद एक कर दो धमाके हुए जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हुए थे.

Published date india.com Published: February 7, 2024 8:50 PM IST
(Representative image)
(Representative image)

Pakistan Blast: पाकिस्तान में गुरुवार (08 फरवरी) को होने वाले आम चुनाव (Pakistan General Election) से ठीक एक दिन पहले कराची के गुलशन-ए-इकबाल में हाजी लिमो गोथ (Haji Limo Goth) के पास हुए ग्रेनेड हमले (Grenade Attack) में एक शख्स की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. एमुबीना टाउन पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अब्दुल सत्तार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस और बम निरोधक टीम मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है. आगे की जांच जारी है.

यह घटना जेयूआई-एफ के हाफिज हमदुल्ला (JUI-F’s Hafiz Hamdullah) के बलूचिस्तान में उनके काफिले पर हुए बंदूक हमले में बच जाने के तुरंत बाद सामने आई थी. इससे पहले, आम चुनाव की पूर्व संध्या पर बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक के बाद एक विस्फोटों में कम से कम 28 लोग मारे गए थे. पुलिस ने बताया कि पहला धमाका पिशिन में निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार काकर के चुनाव कार्यालय के बाहर हुआ. पिशिन के डिप्टी कमिश्नर जुम्मा दाद खान के मुताबिक, इस धमाके में कम से कम 14 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए.

इसके तुरंत बाद किला सैफुल्ला में दूसरा विस्फोट हुआ. Dawn न्यूज ने शहर के डिप्टी कमिश्नर यासिर बाजई के हवाले से बताया कि जेयूआई-एफ के चुनाव कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट में 12 लोग मारे गए. सरकारी रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर (Anwar-ul-Haq Kakar) ने पिशिन और किला सैफुल्लाह में हुए विस्फोटों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि सरकार आम चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने भरोसा जताया कि कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के किसी भी प्रयास को तुरंत विफल कर दिया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Pakistan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.