Pakistan Begged The Us For Help More Then 100 Times Through Calls And Emails During Operation Sindoor Fara Reveals
'सर युद्ध रुकवा दीजिए प्लीज...' 100 बार पाकिस्तान ने मांगी थी अमेरिका से भीख, FARA का खुलासा
Pakistan News: लॉ फर्म की लॉग लिस्ट से पता चलता है कि पाकिस्तान के रक्षा अधिकारियों ने ई-मेल और कॉल के जरिए 100 से ज्यादा बार अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया था.
Pakistan News: पाकिस्तान पिछले 7-8 महीनों से बोल रहा था कि अमेरिका ने भारत और उसके बीच संघर्षविराम कराया, जिसके बाद ऑपरेशन सिंदूर रुक गया. पर अब पता चला है कि पाकिस्तान झूठ बोल रहा था. उसने एक तरफा अमेरिका से बार-बार युद्धविराम की गुहार लगाई थी. उसके रक्षा अधिकारियों और राजनयिकों ने अपने अमेरिकी समकक्षों से 100 से ज्यादा बार ईमेल और फोन कॉल के जरिए संपर्क किया और कहा, हमें भारतीय हमलों से बचा लें.
यह खुलासा अमेरिकी फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट (FARA) के दस्तावेज के जरिए हुए हैं. यह दस्तावेज उन फर्मों के हैं जिन्होंने पाकिस्तान के कहने और मोटी रकम देने के ऐवज में अमेरिका में इस्लामाबाद के लिए लॉबिंग की थी. अमेरिका में लॉ फर्म स्क्वॉयर पैटन बोग्स ने FARA के तहस अपने दस्तावेज अपलोड किए हैं.
Treasure Trove documents on Pakistan’s lobbying in Washington DC. FARA filing by Squire Patton Boggs show Pakistan side reaching out to number of US Lawmakers during height of India, Pakistan may conflict pic.twitter.com/NDul06D3sU
एक लॉग लिस्ट से पता चलता है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ईमेल और फोन कॉल के जरिए अपने अमेरिकी समकक्षों से 100 से ज्यादा बार संपर्क किया. इस दौरान अमेरिकी अधिकारियों, बिचौलियों और अमेरिकी पत्रकारों के साथ बैठक करवाने का अनुरोध किया गया. पाकिस्तान ने मई 2025 के संघर्ष के दौरान वाशिंगटन में अलग-अलग लॉबी फर्मों के ज़रिए अमेरिकी सरकार से कुल 100 से ज्यादा बार संपर्क किया.
मुनीर और शहबाज ने किया ट्रंप के साथ सौदा
दस्तावेजों से यह भी पता चला है कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज असीम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से मदद मांगी. वहीं अमेरिका में निवेश, क्रिटिकल मिनरल्स की भी डील की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.