पाकिस्तान ने दिया धोखा! पहले बढ़ाया सीजफायर... फिर किया अफगानिस्तान पर हमला, भड़का तालिबान

Pakistan Airstrike on Afghanistan: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाया है. पाक को चेतावनी दी गई है कि अगर पाकिस्तान ने ऐसे ही कदम उठाए, तो जवाबी कार्रवाई होगी.

Published date india.com Published: October 17, 2025 11:32 PM IST
'Instead of accepting...': Pakistan says peace talks with Afghanistan's Taliban government failed without any 'workable solution'
'Instead of accepting...': Pakistan says peace talks with Afghanistan's Taliban government failed without any 'workable solution'

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है. 48 घंटे का सीजफायर खत्म होते ही पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने डूरंड लाइन के पास पक्तिका प्रांत के अर्घोन और बरमल जिलों में हवाई हमले किए, जिनमें कई नागरिक ठिकाने निशाने पर रहे.

अफगान तालिबान सरकार ने कहा – कि इन हमलों में आवासीय घरों को टारगेट किया गया, जिससे कई लोगों की जान जाने की आशंका है. बताया जा रहा है कि हमले इतनी अचानक हुए कि लोगों को सुरक्षित जगह भागने का भी मौका नहीं मिला.

तालिबान बोला – पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़ा

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाया है. एक वरिष्ठ तालिबान अधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बताया कि पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत में तीन अलग-अलग जगहों पर बम गिराए हैं, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं. अधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने ऐसे ही कदम उठाए, तो अफगानिस्तान जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा. इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. बता दें कि यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब दोनों देशों के प्रतिनिधि कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता के लिए जुटे हुए हैं.

दोहा वार्ता से पहले ही बढ़ा तनाव

दोनों देशों के बीच कुछ दिन पहले ही अस्थायी युद्धविराम हुआ था, ताकि दोहा में होने वाली वार्ता के लिए माहौल शांत रहे. इस युद्धविराम को हाल ही में आगे बढ़ाने पर सहमति बनी थी, लेकिन पाकिस्तान के इस कदम से शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तानी डेलीगेशन पहले ही दोहा पहुंच चुका था, जबकि अफगान प्रतिनिधि शनिवार को पहुंचने वाले थे. अब सवाल उठ रहा है कि जब वार्ता शुरू होने ही वाली थी, तो पाकिस्तान ने ऐसे हालात में हमला क्यों किया? विश्लेषकों का मानना है कि यह हमला पाकिस्तान की ओर से दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है.

सीमा पर बढ़ सकता है संघर्ष

पिछले कुछ दिनों से डूरंड लाइन पर लगातार झड़पें जारी हैं. दोनों देशों के सैनिकों और सीमा सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी की घटनाओं में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं. स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है और कई गांव खाली कराए जा चुके हैं. अफगानिस्तान के लोगों का कहना है कि पाकिस्तान बार-बार संघर्षविराम का उल्लंघन करता है और आम नागरिकों को निशाना बनाता है. अब जबकि तालिबान ने “जवाबी कार्रवाई” की चेतावनी दे दी है, तो आने वाले दिनों में सीमा पर हालात और भड़क सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.