Pakistan Crisis: यूएई से यूं भीख मांगा पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने, बोले- कर्ज मांगते हुए शर्म आ रही, लेकिन...Viral Video

पाकिस्तान अभी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. पीएम शहबाज शरीफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बता रहे हैं कि कैसे यूएई से कर्ज मांगते हुए उन्हें शर्म आ रही थी, लेकिन उन्हें ऐसा करना पड़ा, देखें Viral Video

Published date india.com Published: January 24, 2023 9:21 AM IST
Pakistan Crisis: यूएई से यूं भीख मांगा पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने, बोले- कर्ज मांगते हुए शर्म आ रही, लेकिन...Viral Video
Pak PM shahbaz sharif, Viral Video

Pakistan Crisis: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे संयुक्त अरब अमीरात से कर्ज मांगते दिख रहे हैं. इसका का जिक्र करते हुए पीएम शहबाज वीडियो में बता रहे हैं कि यूएई (UAE) की यात्रा के दौरान उन्हें अपने देश के लिए कर्ज मांगना पड़ा है और करने के लिए उस वक्त उन्हें किस मानसिक स्थिति से गुजरना पड़ा है. बता दें कि पाकिस्तान अभी महंगाई के बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है और देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब चल रही है.

पाक के पीएम शहबाज शरीफ का वीडियो वायरल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे यूएई से देश के लिए कर्ज मांगते हुए अपनी  मानसिक स्थति का जिक्र कर रहे हैं. शहबाज शरीफ बताया है कि, ” मैं दो दिन पहले संयुक्त अरब अमीरात से होकर आया हूं. वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद बड़ी ही मोहब्बत से पेश आए. मैंने पहले तय किया था कि मैं उनसे और कर्ज नहीं मांगूंगा, लेकिन फिर मैंने हिम्मत जुटाई और यूएई के राष्ट्रपति से कहा कि आप मेरे बड़े भाई हैं, मुझे शर्म आ रही है लेकिन मेरी मजबूरी है. हमें एक अरब डॉलर का कर्ज और दे दें”.

शहबाज शरीफ सरकार लगा रही मदद की गुहार

बता दें कि पाकिस्तान भारी कर्ज से दबा हुआ है और शहबाज सरकार दूसरे देशों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से आर्थिक मदद की गुहार लगा रही है. पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यूएई का दौरा किया था और वहां के उद्योगपतियों से उन्होंने पाकिस्तान में निवेश करने की गुहार लगाई थी. सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से काफी कर्ज लेने के बाद भी देश के ऊपर डिफॉल्ट होने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पास महज तीन हफ्तों तक आयात के लिए विदेशी मुद्रा भंडार बचा है. ऐसे में पाकिस्तान सरकार के सामने आईएमएफ (IMF) का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.