PAK-अफगानिस्तान सीजफायर का सच आया सामने! रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खोल दी पोल, जानिए क्या कहा

Pakistan -Afghanistan Ceasefire: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच दोनों देशों ने हाल ही में दोहा में संघर्ष विराम (Ceasefire) पर सहमति जताई है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस सीजफायर को लेकर कई बड़ी बात कही और बताया कि यह सीजफायर कब तब जारी रहेगा. वहीं, दूसरी ओर अफगानिस्तान के रक्षा मत्री ने भी पाकिस्तान को चेतावनी दे डाली है. आइए नजर डालते हैं इस सीजफायर पर दोनों दोनों ने क्या कहा ?

Published date india.com Updated: October 21, 2025 6:42 PM IST
Pakistan Afghanistan Ceasefire
Pakistan Afghanistan Ceasefire

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच दोनों देशों ने हाल ही में दोहा में संघर्ष विराम (Ceasefire) पर सहमति जताई है. कई दिनों तक सीमा पर चली घमासान झड़पों के बाद यह समझौता हुआ, जिसमें दर्जनों लोगों की जानें गईं. साल 2021 में काबुल में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद यह सबसे भीषण हिंसा है. इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान भी सामने आया है, जिन्होंने स्पष्ट किया कि यह सीजफायर तालिबान की क्षमता पर निर्भर करता है.

ख्वाजा आसिफ ने बताई सीजफायर की शर्तें

इस्लामाबाद में संसद भवन स्थित अपने कार्यालय से रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान से आने वाली कोई भी घुसपैठ या हमला इस समझौते का उल्लंघन माना जाएगा. सब कुछ इसी एक शर्त पर टिका है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्किये और कतर के बीच हुआ यह समझौता साफ-साफ कहता है कि दोनों देशों की सीमाओं पर कोई घुसपैठ नहीं होगी.

पाकिस्तान ने तालिबान पर लगाया गंभीर आरोप

ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान में यह भी कहा कि पाकिस्तान और तालिबान के बीच यह युद्धविराम तभी तक ही लागू रहेगा, जब तक अफगानिस्तान की ओर से कोई उल्लंघन नहीं किया जाता. उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), तालिबान प्रशासन के साथ मिलकर पाकिस्तान में हमले कर रहा है. इस्लामाबाद ने कई बार काबुल से इन आतंकी संगठनों पर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अफगानिस्तान की ओर से इन आरोपों को हमेशा खारिज किया गया है. पाकिस्तान का कहना है कि TTP के हमलों के पीछे अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

वहीं, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने कहा कि सभी पक्षों को समझौते के हर प्रावधान के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए. उन्होंने साफ किया कि काबुल इन तमाम शर्तों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. लेकिन मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने साथ ही, पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान अपने दायित्वों को पूरा नहीं करता है, को इससे समस्याएं पैदा होंगी.

मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने आगे जोर देकर कहा कि अगर कोई देश अफगानिस्तान पर हमला करता है, तो वह अपनी जमीन की बहादुरी से रक्षा करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान का अपनी मातृभूमि की रक्षा करने का एक लंबा इतिहास रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.