पाकिस्तान ने सीमा पर तैनात किए 35 एंटी ड्रोन शील्ड, जानें क्यों ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत से डरकर खड़ी कर रहा हथियारों की ये दीवार

Pakistan Anti Drone Shields:ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान LoC पर एंटी-ड्रोन शील्ड को मजबूत करने में जुटा है.

Published date india.com Published: December 23, 2025 10:56 AM IST
पाकिस्तान ने सीमा पर तैनात किए 35 एंटी ड्रोन शील्ड, जानें क्यों ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत से डरकर खड़ी कर रहा हथियारों की ये दीवार
(photo credit AI, for representation only)

Pakistan Anti Drone Shields: सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी सेना भारत के साथ लगती लाइन ऑफ कंट्रोल के साथ फॉरवर्ड इलाकों में तेजी से ड्रोन डिटेक्शन और जैमिंग सिस्टम तैनात कर रही है. इंटेलिजेंस इनपुट से पता चलता है कि कम से कम 35 स्पेशलाइज्ड एंटीड्रोन यूनिट्स को तैनात किया गया है.

क्यों घबराया है पाकिस्तान

सीएनएन नेटवर्क 18 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर अपनी सुरक्षा को मज़बूत करना शुरू कर दिया है क्योंकि उसके सेना में एक और भारतीय ऑपरेशन की आशंका को लेकर चिंता और डर बढ़ रहा है.

कहां तैनात किए गए एंटी ड्रोन सिस्टम

एंटी ड्रोन सिस्टम की ये तैनाती खास तौर पर रावलकोट, कोटली और भीमबर के सामने देखी गई हैं. यह इलाके भारतीय सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील हैं.

इंटेलिजेंस अधिकारियों का कहना है कि इन सेक्टर्स का चुनाव ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाई गई भारत की बढ़ती ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन क्षमताओं को लेकर पाकिस्तान की बढ़ती चिंता को दिखाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पाकिस्तान समझ चुका है ड्रोन की ताकत

एंटी-ड्रोन युद्ध अब पाकिस्तान के मिलिट्री नेतृत्व के लिए एक प्रमुख ऑपरेशनल प्राथमिकता बन गया है, जिसे डर है कि भविष्य में कोई भी भारतीय कार्रवाई बड़े पैमाने पर सैनिकों की आवाजाही के बजाय तेज़, स्थानीय और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर बहुत ज़्यादा निर्भर हो सकती है. इस्लामाबाद LoC के ऊबड़-खाबड़ इलाके में झुंड में आने वाले ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन का मुकाबला करने की अपनी सीमित क्षमता को लेकर खास तौर पर चिंतित है.

चीन और तुर्की से मांग रहा मदद

एक ओर पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्षतिग्रस्त हुए इंफ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत के लिए संघर्ष कर रहा है तो दूसरे ओर हथियारों की खरीद में तेज़ी लाई है. पिछले दो से तीन महीनों में, इस्लामाबाद ने आपातकालीन हथियारों की खरीद के साथ-साथ संयुक्त उत्पादन व्यवस्था के लिए चीन और तुर्की के साथ कई दौर की बातचीत की है. पाकिस्तान ने 300 फतह रॉकेट खरीदने के लिए एक डील को अंतिम रूप दिया है. नए कमांड-एंड-कंट्रोल वाहन खरीद रहा है. साथ ही पाकिस्तानी सेना पुराने टैंकों को बदल रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.