अभिनंदन को वीर चक्र मिला तो भड़के पाक ने F-16 विमान को मार गिराने की सच्‍चाई को ही 'आधारहीन' बता द‍िया

पाकिस्तान बोला- भारत का फरवरी 2019 में हवाई झड़प के दौरान एक भारतीय पायलट के द्वारा एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा निराधार

Published date india.com Published: November 23, 2021 4:01 PM IST
Balakot Air Strike, Abhinandan Varthaman, Pakistan, F-16, India, IAF, Vir Chakra,
(फाइल फोटो)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के इस रुख को “निराधार” बताते हुए खारिज कर दिया कि फरवरी 2019 में हवाई झड़प के दौरान एक भारतीय पायलट ने एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था. पाकिस्‍तान का यह बयान एक द‍िन बाद आया है, जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल सोमवार को उन्हें उनके अदम्य शौर्य और साहस के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया.

विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन वर्धमान ने अपने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान के गिरने से पहले 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था. पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था और बाद में एक मार्च की रात में उन्हें रिहा किया गया था.

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान ‘पूरी तरह से निराधार’भारतीय दावों को स्पष्टतया खारिज करता है कि एक भारतीय पायलट द्वारा एक पाकिस्तानी एफ -16 विमान को मार गिराया गया था.”बयान में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी एफ-16 विमान का जायजा लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और अमेरिकी अधिकारियों ने पहले ही पुष्टि की है कि उस दिन कोई पाकिस्तानी एफ-16 नहीं मार गिराया गया था.

विदेश कार्यालय ने कहा कि पायलट की रिहाई “भारत की कटुता और गलत तरीके से की गई आक्रामक कार्रवाई के बावजूद शांति की पाकिस्तान की इच्छा का प्रमाण थी.” भारत द्वारा बालाकोट में आतंकी ठिकाने पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की थी.

गौरतलब है कि अभिनंदन ने अपने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान के गिरने से पहले 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था. भारत द्वारा बालाकोट में आतंकी शिविरों पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद यह हवाई झड़प हुई थी. सरकार ने वर्धमान को वीर चक्र प्रदान करने के निर्णय की घोषणा 2019 में की थी. इस महीने की शुरुआत में, वायुसेना ने वर्धमान की पदोन्नति ग्रुप कैप्टन के रूप में की.

(इनपुट: भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.