इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने गुरुवार को इस बात से स्पष्ट रूप से इनकार किया है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में भारत सरकार से कोई डील (गुप्त समझौता) होने वाली है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ‘भारतीय जासूस’ कुलभूषण के मामले में संविधान के अनुरूप कदम उठाए जाएंगे. इस मामले में किसी तरह की डील का कोई सवाल नहीं उठता.
No deal to be made on issue of #KulbhushanJadhav (in file pic), says Foreign Office. The decisions about him will be made in accordance with Pakistani laws while honouring verdict of International Court of Justice (ICJ) in the case: Radio Pakistan pic.twitter.com/4kn2w7ZOak
— ANI (@ANI) November 14, 2019
बुधवार को पाकिस्तानी मीडिया के एक हिस्से में इस आशय की रिपोर्ट आई थीं कि पाकिस्तान, भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को सिविल कोर्ट में अपील करने का अधिकार मुहैया कराने के लिए अपने आर्मी एक्ट में संशोधन करने जा रहा है. लेकिन, तुरंत ही पाकिस्तान की सेना ने साफ कर दिया कि जाधव से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले के संदर्भ में पाकिस्तान आर्मी एक्ट में बदलाव की बातें अटकलें मात्र हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है. कुलभूषण का मामला पाकिस्तान की सैन्य अदालत में चल रहा है और पाकिस्तान आर्मी एक्ट ऐसे व्यक्ति या समूह को सिविल कोर्ट में अपील करने या वहां से न्याय पाने की इजाजत नहीं देता है. जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने ‘आतंकवाद के आरोप में’ में मौत की सजा सुनाई हुई है.
कुलभूषण जाधव के मामले को लेकर पाकिस्तानी सेना ने आर्मी एक्ट में किसी भी बदलाव से किया इनकार
17 जुलाई को, आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव को राजनयिक सहायता मुहैया कराने और मौत की सजा पर रोक लगाने के साथ इसकी प्रभावी समीक्षा करने का आदेश दिया था. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता प्रेस ब्रीफिंग में बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि मामले का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि ‘मस्जिद की जगह पर मंदिर बनाने’ के भारत की शीर्ष अदालत के फैसले ने भारत में कई मस्जिदों के लिए खतरा पैदा कर दिया है. उन्होंने कहा कि हम हर मंच पर बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाते रहेंगे. उन्होंने भारत से कश्मीर के ‘लॉकडाउन’ को समाप्त करने और इंटरनेट सेवा बहाल करने का आग्रह किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.