Pakistan General Election 2024: पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने आज, 2 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि देश में आम चुनाव 11 फरवरी, 2024 को होंगे. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पाकिस्तान में आम चुनाव 26 से 28 जनवरी के बीच हो सकते हैं. बता दें पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट में 90 दिनों में आम चुनाव कराने के मामले की सुनवाई हुई, इस संबंध में चुनाव आयोग के वकील सुजील स्वाति ने अदालत में बयान दिया कि 30 नवंबर तक निर्वाचन क्षेत्रों का काम पूरा कर लिया जाएगा.
ईसीपी के वकील ने सुप्रीम अदालत के साथ कार्यक्रम साझा करते हुए कहा कि परिसीमन सहित सभी व्यवस्थाएं 29 जनवरी तक पूरी कर ली जाएंगी. परिसीमन प्रक्रिया के बारे में बताते हुए वकील ने कहा कि अंतिम सूची जारी करने में उन्हें 3 से 5 दिन लगेंगे. उन्होंने कहा कि अगर 5 दिसंबर से 54 दिन गिने जाएं तो 29 जनवरी की तारीख मिलती है. वकील ने कहा कि ECP रविवार को चुनाव कराने पर विचार कर रही है ताकि लोगों के लिए चुनाव में भाग लेना आसान हो सके. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पहला रविवार 4 फरवरी को और दूसरा 11 फरवरी को पड़ेगा.
वकील ने आगे कहा, “इसलिए फैसला किया गया कि चुनाव रविवार, 11 फरवरी को होने चाहिए.” यह सुनने पर मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि क्या पाकिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव की तारीख को लेकर सहमत हैं. क्या चुनाव की तारीख के बारे में राष्ट्रपति से सलाह ली गई थी? मुख्य न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि चुनाव आयोग आज राष्ट्रपति से परामर्श करेऔर अदालत में वापस आने के लिए कहें. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.