By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- World Hindi
- Pakistan Independant Candidate Declares Property Worth Rs 403 Billion
पाकिस्तानः 40 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति वाला निर्दलीय उम्मीदवार, आधा मुजफ्फरगढ़ का मालिक
शेख ने कहा कि उसके पास जो जमीन है उसकी कीमत करीब 403.11 अरब पाकिस्तानी रुपये है.
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और पंजाब प्रांत के लिए चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपनी संपत्ति करीब 403 अरब पाकिस्तानी रुपये घोषित की है. पाकिस्तान के अखबार डॉन के अनुसार, मुजफ्फरगढ़ में एनए 182 और पीपी -270 से चुनाव लड़ रहे मोहम्मद हुसैन शेख ने दावा किया है कि उनक पास लंग मलाना, तलीरी, चक तलीरी और लटकारन इलाकों के साथ-साथ मुजफ्फरगढ़ की करीब 40 फीसदी जमीन का मालिकाना हक है.
88 साल तक चला मुकदमा
अखबार ने बताया कि उन्होंने दावा किया कि यह जमीन पहले विवादित थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश फैसल अरब और न्यायमूर्ति उमर अट्टा बांदियाल की पीठ ने हाल में इस मामले में उसके पक्ष में फैसला दिया. यह मुकदमा करीब 88 वर्षों तक चला.
पाकिस्तान चुनाव: मुशर्रफ का नामांकन पत्र खारिज
शेख ने कहा कि उसके पास जो जमीन है उसकी कीमत करीब 403.11 अरब पाकिस्तानी रुपये है. उसके नामांकन पत्र में भी विवादित जमीन की कीमत 300 से 400 अरब पाकिस्तानी रुपये के बीच बताई गई है. अभी तक नामांकन पत्र में घोषित की गई संपत्ति के अनुसार शेख सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.
जरदारी ने भी घोषित की अरबों की संपत्ति
पाकिस्तान मुस्लिम लीग – नवाज (पीएमएल-एन) नेता मरियम नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी और आसिफ अली जरदारी ने भी अरबों रुपये की संपत्ति घोषित की है.
पाकिस्तान में इन दिनों चुनावी गहमागहमी का दौर जारी है. चुनाव के मद्देनजर कार्यवाहक पीएम भी नियुक्त किया गया है. चुनाव में आतंकी हाफिज सईद की पार्टी भी चुनाव लड़ने की तैयारी में थी, लेकिन चुनाव आयोग ने मंजूरी नहीं दी. उसका बेटा जरूर चुनाव मैदान में उतरा है. इसी तरह पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी चुनाव के मद्देनजर पाकिस्तान लौटने की तैयारी में थे, लेकिन अदालत के फैसले के बाद उन्होंने इरादा बदल लिया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें