Pakistan Jaffar Express Bomb Blast Quetta By Bla 7 Injured
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर तीसरी बार हमला, ब्लास्ट के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, 7 यात्री घायल
क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस में बम विस्फोट हुआ है, जिसमें ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हमले में सात लोग घायल हुए और इलाके में सुरक्षा बलों ने तुरंत घेराबंदी कर दी.
Pakistan Jaffar Express Bomb Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जाफर एक्सप्रेस को एक बार फिर निशाना बनाया गया है. आज हुए इस बम धमाके में ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे सात लोग घायल हुए. धमाके की जिम्मेदारी बलूच विद्रोही संगठन बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) ने ली है.
उस समय ट्रेन पेशावर की ओर जा रही थी. जाफर एक्सप्रेस पहले भी कई बार निशाना बन चुकी है और इसी साल मार्च में इसे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हाईजैक भी किया था.
बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स का बयान
BRG के प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, ‘हम शिकारपुर-बीआरजी क्षेत्र में हुए इस विस्फोट की जिम्मेदारी लेते हैं. आज, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने शिकारपुर और जैकोबाबाद के बीच स्थित सुल्तानकोट में रिमोट-कंट्रोल IED विस्फोट के जरिए जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया.’
इसमें आगे कहा गया, ‘ट्रेन पर हमला उस समय किया गया जब पाकिस्तानी सेना के जवान उसमें यात्रा कर रहे थ.। इस धमाके में कई सैनिक मारे गए और घायल हुए, और ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए. BRG इस तरह के ऑपरेशन बलूचिस्तान की आजादी तक जारी रखेगा.’
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की
घटना के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और पुलिस ने इलाके की पूरी घेराबंदी कर दी. पटरियों की जांच और बम के अवशेष निकालने के लिए बम निरोधक दस्ते (EOD) को तैनात किया गया है. क्वेटा और पेशावर के बीच चलने वाली जाफर एक्सप्रेस को पिछले कुछ महीनों में बार-बार निशाना बनाया गया है.
7 अगस्त को बलूचिस्तान के सिबी रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ी बाल-बाल बची थी, जब पटरी के पास रखा बम ट्रेन के गुजरने के तुरंत बाद फटा था. 4 अगस्त को कोलपुर के पास बंदूकधारियों ने ट्रेन के इंजन को निशाना बनाया था. इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी.
Add India.com as a Preferred Source
जाफर एक्सप्रेस का हाईजैक और सुरक्षा चूक
जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के पेशावर और क्वेटा के बीच चलती है. मार्च 2025 में इसे BLA ने हाईजैक कर लिया था. उस दौरान हथियारबंद विद्रोहियों ने 400 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाया. ट्रेन को रोकने के लिए पीरू कुनरी और गुदलार के पहाड़ी इलाकों में पटरियों पर धमाके किए गए थे. यह घटना पाकिस्तान के रेल इतिहास में गंभीर सुरक्षा चूक और आंतरिक विद्रोह की झलक के रूप में देखी गई.
जाफर एक्सप्रेस पर लगातार हमले से पाकिस्तान की रेल सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. इस घटना ने बलूचिस्तान में बढ़ती अशांति और विद्रोही समूहों की सक्रियता को भी उजागर किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.