पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में धमाके के बाद कई डिब्बे पटरी से उतरे, बलूचों ने इसी ट्रेन को किया था हाईजैक

Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के जैकोबाबाद में हुए जोरदार धमाके से जाफर एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतर गईं. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं.

Published date india.com Published: June 18, 2025 1:24 PM IST
पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में धमाके के बाद कई डिब्बे पटरी से उतरे, बलूचों ने इसी ट्रेन को किया था हाईजैक

Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित जैकोबाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा धमाका हुआ, जिससे जाफर एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गईं. यह ट्रेन पेशावर से क्वेटा जा रही थी. धमाके के परिणामस्वरूप रेलवे ट्रैक पर तीन फुट चौड़ा गड्ढा बन गया और लगभग छह फुट लंबी पटरियां पूरी तरह से नष्ट हो गईं.

लवे और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर जांच में जुटी हैं. समा टीवी के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त था कि कोचों के पहिए पटरी से उखड़ गए और ट्रेन अचानक रुक गई. प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया गया है कि इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, हालांकि अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. 

घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया

राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. जैकोबाबाद के पास जाफर एक्सप्रेस पर हुए धमाके ने एक बार फिर इस रूट की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह ट्रेन पहले भी कई बार हमलों का शिकार बन चुकी है. 

पहले जाफर एक्सप्रेस को किया था हाईजैक

बलूचिस्तान रेल यात्राएं को लेकर असुरक्षित माना जाता है. यह क्षेत्र लंबे समय से अलगाववाद, हिंसा और सेना के खिलाफ विद्रोह से जूझ रहा है. मार्च 2025 में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था. उस समय ट्रेन में करीब 350 यात्री सवार थे.

100 से ज्यादा पाक सैनिकों को मारने का किया था दावा

पाकिस्तानी सेना ने बड़ी मुश्किल से ऑपरेशन चलाकर ट्रेन को छुड़ाया, लेकिन बीएलए ने दावा किया कि उन्होंने 100 से ज्यादा पाक सैनिकों को मार गिराया था. हालांकि, पाकिस्तान सेना ने 35 बंधकों की मौत की बात मानी थी. इस नए धमाके ने एक बार फिर इस रूट की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विशेषज्ञों का मानना है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके. पाकिस्तानी रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दे रही हैं. हालांकि, यह घटना इस बात का संकेत है कि बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और सुधार की आवश्यकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.