EnglishHindi

कुलभूषण जाधव की मां को मिल सकता है पाकिस्तान जाने का वीजा

सैन्य अदालत ने कथित जासूसी के मामले में जाधव को मौत की सजा सुनाई है.

Written by: amit mandal
Updated: July 13, 2017, 6:06 PM IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने आज कहा कि वह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मां के वीजा आवेदन पर विचार कर रहा है. जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने कथित जासूसी के मामले में मौत की सजा सुनाई है. भारत इसका लगातार विरोध कर रहा है. मामला अतर्राष्ट्रीय अदालत भी पहुंचा जिसने जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है.

भारत ने पाकिस्तान से आग्रह किया था कि जाधव की मां अवंतिका जाधव को उनके बेटे से मुलाकात करने दिया जाए. रेडियो पाकिस्तान के अनुसार पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने कहा कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव की मां को वीजा जारी करने के भारत के आग्रह पर विचार कर रहा है.

जकरिया का बयान उस वक्त आया है जब दो दिन पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज को ‘निजी पत्र’ लिखकर कहा है कि अवंतिका के वीजा आदेवन को स्वीकार किया जाए ताकि वह पाकिस्तान जा सकें. उन्होंने कहा कि अजीज ने उनके पत्र का जवाब नहीं दिया.

जकरिया ने कहा कि वीजा देने के लिए अजीज से सिफारिश के लिए कहना ‘राजनयिक नियमों’ के विरूद्ध है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा को स्वीकृति देने के लिए ‘शर्ते’ थोप रहा है.

पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने अप्रैल में जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी. पाकिस्तान का आरोप है कि जासूसी केस में जाधव को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया है. जबकि भारत का कहना है कि जाधव का ईरान से अपहरण किया गया और उससे जबरन जुर्म कबूलवाया गया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.