
Laxmi Narayan Tiwari
लक्ष्मी नारायण तिवारी India.Com Hindi में फरवरी 2018 से चीफ-सब एडिटर के पद के तौर कार्यरत हैं. मुझे मेडिटेशन करना पसंद है और हार्ड न्यूज पर काम करना पसंद हैं. ... और पढ़ें
Pakistan, Imran Khan: पाकिस्तान के पीएम (Pakistan PM ) इमरान खान (Imran Khan) ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन (address to the nation) में कहा, “मैं सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले से अपसेट हूं. मैं हैरान-परेशान था क्योंकि जब डिप्टी स्पीकर जांच की, सुप्रीम कोर्ट को इसकी जांच करनी चाहिए थी.”
इमरान खान ने यह आरोपी भी दोहराया कि अमेरिकी राजनयिक ने पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन की धमकी दी थी. मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट को फैसला सुनाने से पहले धमकी भरे पत्र पर गौर करना चाहिए था. इमरान खान ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा. इमरान खान ने कहा कि उन्हें उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में उपाध्यक्ष के निर्णय को खारिज करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खेद है.
प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह आयातित सरकार को स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने रविवार शाम को सड़कों पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.
There is rampant horse-trading in the opposition camp. Which country’s democracy allows these kinds of acts.I’m not anti-American but we don’t need a one-sided relationship. Look at India,no one can dictate to India on their foreign policy(the way they dictate to us):Pakistan PM pic.twitter.com/xlFRuIy4Xz
— ANI (@ANI) April 8, 2022
इमरान खान देश के उच्चतम न्यायालय के उस निर्णय के एक दिन बाद देश को संबोधित किया, जिसमें उनसे अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को कहा गया था.
पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने कहा, यहां विपक्षी खेमे में जमकर खरीद-फरोख्त हो रही है. किस देश का लोकतंत्र इस तरह के कृत्यों की अनुमति देता है. मैं अमेरिकी विरोधी नहीं हूं, लेकिन हमें एकतरफा रिश्ते की जरूरत नहीं है. भारत को देखिए, कोई भी भारत को उनकी विदेश नीति पर हुक्म नहीं दे सकता (जिस तरह से वे हमें निर्देशित करते हैं).
पाकिस्तान के PM इमरान खान ने कहा, मैं चाहता था कि सुप्रीम कोर्ट कम से कम इसे देखता कि बाहर से एक मुल्क पूरी साजिश करके एक सरकार को गिराता है. ये इतना गंभीर आरोप था कि मैं चाहता था कि इसकी जांच हो. मुझे थोड़ी से मायूसी हुई क्योंकि ये इतना बड़ा मुद्दा है और इसमें सुप्रीम कोर्ट में कोई बात नहीं हुई.
इमरान खान ने कहा कि किसी में हिम्मत नहीं कि भारत के बारे में ऐसी वैसी बात करे. कोई भी विदेशी ताकत में हिम्मत नहीं कि वो भारत की विदेश नीति में दखल दे. भारत एक खुद्दार मुल्क है. भारत इतने दबाव के बाद भी रूस से तेल ले रहा है. मैं हिंस्तान के लोगों को बहुत अच्छे से जानता हूं, वहां मेरे रिश्ते हैं. मुझे इस बात का अफ़सोस है कि आरएसएस की विचारधारा और कश्मीर के मसलों को लेकर भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब हुए.
#WATCH | Indians are ‘khuddar quam’ (very self respecting people). No superpower can dictate terms to India. I’m disappointed that only due to RSS ideology and what is done with Kashmir we don’t have a good relation: Pakistan PM Imran Khan pic.twitter.com/EAR3bPSqGs
— ANI (@ANI) April 8, 2022
सेना नहीं, लोकतंत्र की रक्षा लोग कर सकते हैं. लोगों के सामने आओ और चुनाव की घोषणा करो. भ्रष्टाचार में डूबा विपक्ष मुझे सत्ता से बाहर होते देखना चाहता है ताकि उनके खिलाफ केस दब सके. मैं संघर्ष के लिए तैयार हूं पाक के पीएम इमरान खान ने रविवार को पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. (इनपुट: भाषा-एएनआई)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.