Pakistan Pm Imran Khan Political Crisis Will Imran Khan Resign Before Floor Test 3 Advisors Fled Away Army Chief General Javed Bajwa
Pakistan PM Imran Khan: इमरान के तीन राजदार हो गए फरार, तो क्या फ्लोर टेस्ट से पहले ही दे देंगे इस्तीफा? जानिए
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं और उनकी पीएम की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. इमरान के तीन राजदार जहां भाग खड़े हुए हैं वहीं 25 या 28 मार्च को होनेवाले अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही इमरान के इस्तीफा देने के अटकलें तेज हो गई हैं.
Pakistan PM Imran Khan:पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल तेज है और प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी पर लगातार खतरा मंडरा रहा है. 25 या 28 मार्च को पाकिस्तानी संसद में नो कॉन्फिडेंस मोशन यानी अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी. इससे पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इमरान फ्लोर टेस्ट के पहले ही इस्तीफा दे देंगे. ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इमरान खान संसद में भाषण के बाद कुर्सी छोड़ेंगे. वहीं, इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की दो दिवसीय बैठक की समाप्ति के बाद बुधवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा है.
इमरान के करीबी हुए फरार
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कुर्सी बाद में छोड़ेंगे, उनसे पहले उनके पूर्व करीबी मुल्क छोड़ चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान के पूर्व एडवाइजर शहजाद अकबर, चीफ सेक्रेटरी आजम खान और पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान जस्टिस गुलजार अहमद मुल्क छोड़कर जा चुके हैं. जिसमें से शहजाद अकबर पीएम इमरान के सलाहकार थे तो वहीं, गुलजार पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस थे और आजम खान इमरान के चीफ या प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे थे.
अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी वकील, जर्नलिस्ट और सोशल वर्कर डॉक्टर साजिद तराड़ ने कहा- इमरान के करीबियों के भागने का सिलसिला सिर्फ शुरू हुआ है. अभी कम से कम 8 मिनिस्टर मुल्क छोड़ेंगे.
25-28 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव
बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 342 सदस्य हैं. इनमें पीटीआई के केवल 155 सदस्य हैं. सरकार का अस्तित्व एमक्यूएम-पी (7 सीटें), बीएपी (5 सीटें), पीएमएल (क्यू) (5 सीटें), जीडीए (3 सीटें), एएमएल (1 सीट), जेडब्ल्यूपी (1 सीट) और 2 निर्दली यजैसे सहयोगियों के समर्थन पर निर्भर करता है.
इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए विपक्ष को 342 में से कम से कम 172 वोट हासिल करने हैं. उसके पास पहले से ही कुल 162 सीटें हैं. करीब दो दर्जन सांसदों ने इमरान खान के खिलाफ खुलकर विरोध करने की धमकी दी है.
इमरान खान ने अलापा कश्मीर राग
इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) की दो दिवसीय बैठक के दौरान मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा 57 सदस्यीय यह संगठन कश्मीर मुद्दे को लेकर कोई प्रभाव डालने में असमर्थ रहा, क्योंकि यह एक विभाजित सदन है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.