
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में सियासी संग्राम जारी है. बीते कई दिनों से जारी सियासी उठापटक के बीच आखिरकार शनिवार देर रात इमरान खान (Imran Khan) की कुर्सी चली गई. अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े, वहीं, विरोध में एक भी वोट नहीं डला. इन सबके बीच अविश्वास प्रस्ताव में हारने और पीएम की कुर्सी गंवाने के बाद इमरान खान (Imran Khan Tweet) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि आजादी की लड़ाई फिर से शुरू हो गई है.
Pakistan became an independent state in 1947; but the freedom struggle begins again today against a foreign conspiracy of regime change. It is always the people of the country who defend their sovereignty & democracy.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) April 10, 2022
इमरान खान ने कहा, ‘1947 में पाकिस्तान एक स्वतंत्र देश बना लेकिन, स्वतंत्रता संग्राम सत्ता परिवर्तन की एक विदेशी साजिश के खिलाफ आज फिर से शुरू हुआ है. यह हमेशा देश के लोग होते हैं जो अपनी संप्रभुता और लोकतंत्र की रक्षा करते हैं.
उधर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने रविवार को खुद को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया, जबकि पूर्व सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने पद के लिए शाह महमूद कुरैशी को अपना उम्मीदवार बनाया है. ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के मुताबिक नेशनल असेंबली द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर 70 वर्षीय शहबाज ने सदन के नए नेता के लिए नामांकन पत्र जमा किया. पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता ख्वाजा आसिफ और राणा तनवीर शहबाज के अनुमोदक के तौर पर काम करेंगे.
इमरान खान की पार्टी ने 65 वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया. पीटीआई नेता आमिर डोगर और अली मुहम्मद खान पार्टी के उपाध्यक्ष के लिए अनुमोदक के रूप में काम करेंगे. नेशनल असेंबली सचिवालय ने इससे पहले सदन के नेता और प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने और जांच को लेकर कार्यक्रम की घोषणा की थी.
(इनपुट: एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.