
Nitesh Srivastava
मीडिया में करीब 10 साल का अनुभव. अभी India.com में चीफ सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस ऑनलाइन, एनडीटीवी, अमर उजाला डिजिटल, नवोदय टाइम्स, आईटीएन और ... और पढ़ें
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भंग करने के विवादित फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निरस्त किए जाने के बाद पाक की असेंबली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी. कोर्ट ने गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने के नेशनल असेंबली उपाध्यक्ष के फैसले को खारिज करते हुए समय से पहले चुनाव कराने का प्रधानमंत्री का कदम ‘‘असंवैधानिक’’ बताया था.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से कुछ घंटे पहले अपने समर्थकों से अपील की कि ‘‘नई आयातित सरकार’’ के सत्ता में आने पर वे कल से देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करें. राष्ट्र के नाम एक संबोधन में, 69 साल के खान ने अपने समर्थकों से रविवार शाम को उनके साथ सड़क पर उतरने की अपील की है. नेशनल असेंबली में खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतविभाजन में कोई चमत्कार होने की उम्मीद नहीं है. खान ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष के विवादित फैसले को उच्चतम न्यायालय द्वारा निरस्त किये जाने को लेकर भी निराशा व्यक्त की.
खान ने अपने भावुक संबोधन में तीन बार भारत का जिक्र किया.दो बार उन्होंने भारत को एक खुद्दार देश बताते हुए EVM के लिए तारीफ की, इसके बाद अमेरिका को निशाने पर लेते हुए उसे पाकिस्तान के खिलाफ साजिश करने वाला बताया. इमरान ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत हमारे साथ आजाद हुआ लेकिन आज हमसे बेहतर स्थिति में है, आज किसी किसी सुपरपावर की जुर्रत नहीं है कि वो हिंदुस्तान को चला सके.
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहुप्रतीक्षित मतदान आज इफ्तार के बाद होने की उम्मीद है. विपक्षी दल पीएमएल-एन के एक सांसद ने संसद में यह बात कही. नेशनल असेंबली ने इफ्तार के लिए अपनी कार्यवाही शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे) तक के लिए स्थगित कर दी है. अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान रात आठ बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) के बाद होने की उम्मीद है.
विपक्ष के तेवरों के बीच इमरान खान के मंत्री महमूद कुरैशी ने कहा कि आज मेरा आखिरी दिन है. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन भावुक करने वाला है, क्योंकि आज हम हैं लेकिन कल नहीं होंगे. उनकी इस टिप्पणी को हार स्वीकार करने के तौर पर देखा जा रहा है.
विपक्ष ने मांग की है कि अविश्वास प्रस्ताव के वोटिंग का समय रात 8 बजे का तय किया जाए.
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की कार्यवाही दोपहर की नमाज के बाद शुरू हो पाई, सदन की कार्यवाही की शुरुआत शाह महमूद कुरैशी के भाषण के साथ हुई.
नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के विदेश मंत्री और PTI नेता शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है और इसका बचाव करना सरकार का कर्तव्य है.
पाकिस्तान नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने सदन की कार्यवाही स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है.
प्रधानमंत्री खान को पद से हटाने के लिए विपक्षी दलों को 342 सदस्यीय सदन में 172 सदस्यों की जरूरत है. विपक्षी दलों ने क्रिकेटर से नेता बने खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के असंतुष्टों और सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सहयोगियों की मदद से जरूरत से ज्यादा समर्थन हासिल कर लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें