Pakistan Wants To Good Relationship With India Pm Shahbaz Sharif Soft Voice On Business But Rude On Kashmir
भारत के साथ रिश्ते को लेकर बार-बार टीस मार रहा पाकिस्तान का दर्द, जानिए क्या कहा पीएम शहबाज ने
पाकिस्तान भारत के साथ रिश्ते सुधारने की इच्छा रखता है. पाकिस्तान के तत्काल पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार बढ़ाने से बड़ा फायदा हो सकता है. लेकिन कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की अकड़ कम नहीं हो रही है. जानिए क्या कहा है पीएम शहबाज शरीफ ने...
India-Pakistan Relationship: महंगाई की मार झेल रही जनता और कंगाली के मुहाने पर खड़े पाकिस्तान को अब भारत की दोस्ती याद आ रही है. भारत के लिए एक तरफ तो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कसीदे-दर-कसीदे पढ़ रहे हैं और अपने देश की सरकार से भारत से सीख लेने की बात कर रहे हैं तो अब पाकिस्तान के वर्तमान पीएम शहबाज शरीफ ने भी कहा है कि दोनों देशों को व्यापार से बड़ा आपसी लाभ हो सकता है. इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से बातचीत शुरू हो सकती है.
भारत से दोस्ती की चाहत, मगर अकड़ नहीं हो रही कम
अपने तुर्की की यात्रा से ठीक पहले दिए अपने बयान में शहबाज शरीफ ने कहा कि हम जानते हैं कि भारत के साथ अच्छे व्यापार रिश्ते करके हमें बड़ा फायदा हो सकता है. अपने इस बयान के बाद भी कंगाली के बुरे दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अकड़ दिखाते हुए कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल किए बिना दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू नहीं हो सकता.
कश्मीर को लेकर छलक रहा पाकिस्तान का दर्द
शहबाज शरीफ ने एक तरफ तो रिश्ते सुधारने की बात कही तो वहीं दूसरी तरफ कहा कि भारत की ओर से कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद पाकिस्तान ने हिंदुस्तान के साथ व्यापार को बंद कर दिया था. शरीफ ने कहा, ‘हम जानते हैं कि भारत के साथ अच्छे व्यापार रिश्ते से हम बड़ा आर्थिक लाभ ले सकते हैं. इसके बाद भी कश्मीरी लोगों के कथित अत्याचार, जनसंख्या का ढांचा बदलने के प्रयासों, भारत की ओर से कश्मीरी जनता को अधिकार नहीं देने से यह कल्पना करना कठिन है कि व्यापार के मोर्चे पर कोई प्रगति हो सकती है.’
कश्मीर को लेकर बना रहा दबाव
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि यह भारत की जिम्मेदारी है कि वह कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के अपने फैसले को वापस लेकर रिश्तों को सामान्य बनाए और इसके साथ ही बातचीत के लिए माहौल तैयार करे. शहबाज ने दावा किया कि तुर्की और पाकिस्तान दोनों ही कश्मीर पर एक जैसी राय रखते हैं. शहबाज शरीफ का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से बातचीत शुरू हो गई है.
भारत नहीं मानेगा पाकिस्तान की बात
पाकिस्तान की कश्मीर को लेकर बार-बार की जा रही मांग को भारत अनसुना कर रहा है. लेकिन भारत सरकार जम्मू- कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को कोई भी रियायत देने के मूड में नहीं हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत को फिर से शुरू करने का इच्छुक तो है लेकिन शहबाज सरकार को कश्मीर के मुद्दे पर कोई राहत नहीं देना चाहता है. कहा जा रहा है कि भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए पश्चिमी देश लगातार दबाव बना रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.