'जिंदा हैं इमरान खान...', बहन उजमा का बड़ा खुलासा, बताया जेल में कैसी है पूर्व PM की हालत

अदियाला जेल में बंद इमरान खान से उनकी बहन उजमा ने आज मुलाकात की. भाई से मिलने के बाद उजमा ने बताया कि पूर्व पीएम का स्वास्थ्य कैसा है? साथ ही कई बड़े खुलासे भी किए.

Published date india.com Published: December 2, 2025 6:48 PM IST
'जिंदा हैं इमरान खान...', बहन उजमा का बड़ा खुलासा, बताया जेल में कैसी है पूर्व PM की हालत

पाकिस्तान में लंबे समय से यह खबरें चल रही थीं कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत हो गई है. लेकिन बाद में जेल प्रशासन ने सफाई दी कि वह जिंदा हैं. बाद में यह भी पता चला कि परिवार को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही थी. लेकिन आज इमरान की बहन डॉ. उजमा खान ने अदियाला जेल में भाई से मुलाकात की.

इमरान से मिलने के बाद उजमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इमरान खान की सेहत ठीक है. लेकिन उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पूर्व पीएम को दिनभर कमरे में बंद रखा जाता है. दोनों के बीच यह मुलाकात लगभग 30 मिनट की थी, जिससे प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को कुछ राहत मिली.

PTI समर्थकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

बता दें परिवार को इमरान खान से मिलने की अनुमति न मिलने को लेकर PTI के समर्थकों ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में प्रदर्शन किया. प्रशासन ने शहरों में Section 144 लागू कर दिया, जिससे चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लग गई. सरकार ने कहा यह कानून सुरक्षा के मद्देनजर लागू किया गया है और किसी भी तरह की हिंसा या अवैध जमावड़े पर कार्रवाई होगी. सुरक्षा को बढ़ाने के लिए रावलपिंडी में करीब 3,000 अधिकारी तैनात किए गए. साथ ही प्रमुख मार्गों पर चेकपोस्ट और पिकेट लगाए गए ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी या हिंसा न हो.

पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव अब भी जारी

PTI नेताओं ने बताया कि पिछले हफ्तों में उनके प्रदर्शन और बहनों के बैठकों के दौरान उन्हें पुलिस ने रोक दिया और कुछ मामलों में हिंसक ढंग से हिरासत में लिया. Khyber Pakhtunkhwa के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने भी जेल के बाहर धरना दिया, जब उन्हें इमरान से मिलने की अनुमति नहीं मिली. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि कानून का पालन हो और नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे. इस बीच, इमरान खान की बहन की मुलाकात ने समर्थकों को मानसिक रूप से कुछ राहत दी, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक तनाव अभी भी जारी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Pakistan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.