पाकिस्तान के पाले में चला गया भारत का दोस्त! इस्लामाबाद में किया जम्मू-कश्मीर का जिक्र, क्या है पूरा मामाला, जानिए

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की के बीच 23-24 अक्टूबर को इस्लामाबाद में एक बैठक के बाद ये साझा बयान जारी किया गया.

Published date india.com Published: October 25, 2025 9:05 AM IST
पाकिस्तान के पाले में चला गया भारत का दोस्त! इस्लामाबाद में किया जम्मू-कश्मीर का जिक्र, क्या है पूरा मामाला, जानिए

Pakistan-Poland:  पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश की है. आधिकारिक के दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे भारत के दोस्त पोलैंड के डिप्टी पीएम के साथ ने पाकिस्तान ने साझा बयान जारी किया है जिसमें जम्मू-कश्मीर का जिक्र भी किया गया है. पोलैंड-पाकिस्तान के साझा बयान में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर और यूक्रेन सहित सभी मुद्दों का समाधान अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के अनुसार किया जाना चाहिए.

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की के बीच 23-24 अक्टूबर को इस्लामाबाद में एक बैठक के बाद ये साझा बयान जारी किया गया. दोनों ही अपने देशों के विदेश मंत्री भी हैं.

बता दें कि पोलैंड से भारत के रिश्ते भी बेहद मजबूत हैं. हालांकि भारत के दोस्त रूस के साथ पोलैंड के रिश्ते यूक्रेन युद्ध के कारण बेहद खराब हो चुके हैं. पोलैंड को लगता है कि यूक्रेन के बाद रूस का अगला निशाना वह हो सकता है.

पाकिस्तान की कोशिश किसी भी तरह कश्मीर के मामले पर तीसरे पक्ष को बीच में लाकर बात-चीत शुरू करने की है. जबकि भारत साफ कर चुका है कि कश्मीर सिर्फ दो देशों के बीच का मामला है. भारत की नीति साफ है कि कश्मीर पर बातचीत सिर्फ पीओके को वापस लौटाने के मुद्दे पर भी. वो भी तब जब पाकिस्तान आतंकवाद को पूरी तरह से रोक देगा. भारत की इस सख्त नीति के कारण पाकिस्तान बेचैन है और किसी भी तरह कश्मीर को विवादित बना कर अंतराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचना चाहता है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान और पोलैंड के बीच जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने, पर्यावरण-अनुकूल प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने तथा दक्षिण एशिया व यूरोप में शांति व स्थिरता के लिए सहयोग के मुद्दों पर सहमति बनी. पाकिस्तानी थिंक टैंक इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज इस्लामाबाद (ISSI) और पोलिश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स के बीच भी नीति संवाद को प्रोत्साहित करने को लेकर एमओयू साइन किए गए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Pakistan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.