पाकिस्तानी हिंदू महिला ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान की रहने वाली निकिता नागदेव ने कहा कि उसके पति ने उसे कराची में छोड़ दिया और भारत की राजधानी दिल्ली में दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है.

Published date india.com Published: December 7, 2025 1:26 PM IST
पाकिस्तानी हिंदू महिला ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

पाकिस्तान की एक हिंदू महिला ने सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है. पाकिस्तानी महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति दिल्ली में दूसरी शादी करने की प्लानिंग कर रहा है. एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान की रहने वाली निकिता नागदेव ने कहा कि उसके पति ने उसे कराची में छोड़ दिया और भारत की राजधानी दिल्ली में दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है.

शादी रुकवाने के लिए भारत से मदद मांगी

निकिता नागदेव नाम की इस महिला ने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी अपील की. महिला ने न्याय की मांग की. निकिता के अनुसार, मध्यप्रदेश के इंदौर में रहने वाले विक्रम नागदेव ने उससे शादी की थी. निकिता ने कहा कि विक्रम लॉन्ग-टर्म वीज़ा पर था 26 जनवरी 2020 को कराची में उसने हिंदू रीति-रिवाजों से उससे शादी की थी.

निकिता ने कहा कि एक महीने बाद फरवरी 2020 में विक्रम उसे भारत ले आया. कुछ ही महीनों बाद विक्रम ने निकिता से कहा कि उसके वीजा में कुछ दिक्कत है इसलिए उसे पाकिस्तान वापस जाना पड़ेगा. ये कहकर निकिता को अटारी बॉर्डर पर छोड़ दिया. निकिता ने कहा कि उसे वहां से ज़बरदस्ती पाकिस्तान वापस भेज दिया गया.

निकिता ने आरोप लगाया है कि तब से विक्रम ने उसे वापस लाने की कोई कोशिश नहीं की और अब दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है. निकिता ने वीडियो में कहा कि उसने बार-बार विक्रम से रिक्वेस्ट किया कि उसे भी भारत बुला लिया जाए. लेकिन, हर बार मना कर दिया गया. निकिता ने कहा कि मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे मेरे साथ खड़े हों. उसने पीएम मोदी से निवेदन किया वह मामले में दखल दें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Pakistan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.