
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Pakistan New Prime Minister: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के संसदीय दल ने बुधवार, 28 फरवरी को शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को प्रधानमंत्री पद और गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए औपचारिक रूप से नामित किया. शहबाज शरीफ के साथ PML-N ने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता सरदार अयाज सादिक को भी नामित किया है. यह घटनाक्रम नई नेशनल असेंबली के उद्घाटन सत्र से एक दिन पहले आया है. बता दें आठ फरवरी को हुए आम चुनावों के बाद गुरुवार, 29 फरवरी को नई नेशनल असेंबली की पहली बैठक होगी.
पीएमएल-एन के केंद्रीय उप सचिव अताउल्लाह तरार ने बैठक के बाद मीडिया के सामने कहा, ‘पीएमएल-एन के संसदीय सदस्यों की बैठक बुधवार को पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में हुई. नवाज ने आधिकारिक तौर पर अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ और पार्टी के वफादार सरदार अयाज सादिक को क्रमशः प्रधानमंत्री और नेशनल असेंबली के स्पीकर पद के लिए नामित किया.’
उन्होंने कहा, कि संसदीय दल ने प्रधानमंत्री पद के लिए 72 वर्षीय शहबाज शरीफ के नाम का समर्थन किया है. जानकारी के अनुसार, संसदीय दल ने तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ के नेतृत्व में भी अपना पूरा भरोसा जताया. राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी के इंकार के बाद निवर्तमान नेशनल असेंबली अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने गुरुवार को नेशनल असेंबली का सत्र बुलाया है.
बता दें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने हाल ही में अपने नेता उमर अयूब खान को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था. 54 वर्षीय उमर अयूब पीटीआई के महासचिव हैं और पूर्व सैन्य तानाशाह अयूब खान के पोते हैं. वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर से PML-N के उम्मीदवार के रूप में 2013 का चुनाव हारने के बाद 2018 के आम चुनाव से पहले पीटीआई में शामिल हो गए थे.
(इनपुट-एजेंसी के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Pakistan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.