Terrorist Organizations Jaish And Hizbul Shifted Their Training Camps In Kpk After Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी संगठनों ने बदली रणनीति, जैश और हिजबुल ने पाकिस्तान में इस जगह शिफ्ट किया ट्रेनिंग कैंप
पाकिस्तान का सबसे बड़ा और संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) भी खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) में एक नया प्रशिक्षण केंद्र बना रहा है.
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पंजाब में स्थित आतंकवादी संगठनों को भारी नुकसान पहुंचाया था. जैश-ए-मोहम्मद , हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर के कई ठिकाने भारतीय मिसाइलों और ड्रोन के सटीक हमलों में तबाह हो गए थे. इस झटके के बाद आतंकी संगठनों ने अपनी रणनीति बदल दी है. जैश और हिजबुल जैसे संगठन अपने आतंकी ट्रेनिंग कैंपों को भारतीय सीमा से काफी दूर खैबर पख्तूनवा में शिफ्ट कर रहे हैं.
जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान का सबसे बड़ा और संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) भी खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) में एक नया प्रशिक्षण केंद्र बना रहा है.
सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
सैटेलाइट तस्वीरों से ये सामने आया है कि लश्कर-ए-तैयबा ने खैबर पख्तूनख्वा के दीर के कुम्बन मैदान में लगभग 4,600 वर्ग फुट ज़मीन पर आतंकी ट्रेनिंग कैंप बनाना शुरू कर दिया है. लश्कर ने इस नए शिविर का नाम “मरकज़ जिहाद-ए-अक्सा” रखा है. यह नई जगह अफगानिस्तान की सीमा से सिर्फ़ 47 किलोमीटर दूर है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नए कैंप का निर्माण जुलाई 2025 में शुरू हुआ था.
आतंकी संगठन लश्कर इस नए कैंप को ऐसी जगह बना रहा है जहां पहले से ही मस्जिदें और मदरसे मौजूद हैं. ये तथ्य इस बात के पुख्ता करता है कि लश्कर पहले भी नजरों से बचने के लिए मस्जिदों और मदरसों की आड़ में आतंकी कैंप चलाता रहा है. बता दें कि इससे पहले लश्कर का कैंप मुरीदके में था जिसे मरकज-ए-तैयबा के नाम से जाना था.
मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पीओके के भीमबर-बरनाला इलाके में लश्कर के मरकज़ अहले हदीस फिदायीन कैंप को नष्ट कर दिया था. इस कैंप का इस्तेमाल आत्मघाती हमलावरों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता था. हालांकि ये लश्कर की गलतफहमी है कि केपीके में कैंप बना लेने से वह भारतीय सेना की जद से बच जाएगा. भारतीय वायुसेना की मिसाइलें पाकिस्तान के हर कोने में आतंकी ठिकानों को तबाह करने की ताकत रखती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Pakistan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.