निकोलस मादुरो की तरह इस नेता को भी 'किडनैप' करे अमेरिका! पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने की अजीब मांग, खड़ा हुआ विवाद

एक टेलीविजन इंटरव्यू में कही गई बात अब सोशल मीडिया पर वायरल है. आसिफ ने कहा कि अमेरिका को नेतन्याहू को वैसे ही गिरफ्तार करना चाहिए जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ले जाया गया था.

Published date india.com Published: January 11, 2026 1:54 PM IST
(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

जैसा गैर-जिम्मेदार देश है पाकिस्तान, वैसे ही गैर-जिम्मेदार हैं उसके नेता. एक बार फिर अपने बड़बोलेपन के लिए कुख्यात पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान से विवाद खड़ा कर दिया है. ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर अमेरिका सच में इंसानियत में विश्वास करता है तो उसे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी उसी तरह “किडनैप” कर लेना चाहिए जैसे हाल ही में अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा.

बोलते-बोलते बहक गए ख्वाजा आसिफ

पाकिस्तान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक टीवी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. इस दौरान उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री को मानवता का सबसे बड़ा अपराधी बताया और गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ़ अभूतपूर्व अत्याचार करने का आरोप लगाया. ख्वाजा आसिफ ने इस दौरान सार्वजनिक रूप से अमेरिका और तुर्की से इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को “किडनैप” करने की अपील कर दी.

एक टेलीविजन इंटरव्यू में कही गई ये बात अब सोशल मीडिया पर वायरल है. आसिफ ने कहा कि अमेरिका को नेतन्याहू को वैसे ही गिरफ्तार करना चाहिए जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ले जाया गया था.

ख्वाजा आसिफ यहीं नहीं रुके. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि तुर्की भी इजराइली पीएम को पकड़ सकता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. आसिफ ने नेतन्याहू को मानवता का सबसे बड़ा अपराधी बताया और दावा किया कि इतिहास में कोई भी अत्याचार गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए अत्याचारों से मेल नहीं खाता.

ख्वाजा आसिफ ने अपने बयानों से टीवी एंकर हामिद मीर को भी असहज कर दिया. बातचीत के दौरान पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि कानून उन लोगों के बारे में क्या कहता है जो ऐसे अपराधियों का साथ देते हैं? ठीक इसी समय प्रोग्राम के एंकर हामिद मीर ने उन्हें रोका और ब्रेक के लिए कहा. मीर ने ऑन एयर चेतावनी दी कि आसिफ की टिप्पणियों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर एक छिपा हुआ इशारा माना जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इजराइल से चिढ़ा है पाकिस्तान

पाकिस्तान के इजराइल से किसी भी तरह के कूटनीतिक संबंध नहीं है. इजराइल ने गाजा के लिए युद्ध के बाद की व्यवस्थाओं में पाकिस्तान की किसी भी भूमिका को भी सख्ती से खारिज कर दिया है. इस वजह से भी पाकिस्तान चिढ़ा हुआ है. इजराइल पूरे क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की किसी भी तरह की भागीदारी का विरोध करता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Pakistan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.