पाकिस्तानियों का दर्द, G20 Summit के लिए दुनिया के नेता भारत आए, हमसे सबने मुंह फेर लिया

भारत में हाल ही में जी20 बैठक हुई, जिसमें दुनियाभर के नेताओं की पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई. पाकिस्तानी भी भारत की सफलता से गदगद हैं, लेकिन उनका एक दर्द ये है कि दुनिया ने उनसे नजरें फेर ली हैं.

Published date india.com Updated: September 14, 2023 10:58 AM IST
Pakistani on G20 Summit

भारत में हाल ही में G20 Summit का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. देश की राजधानी दिल्ली में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष और बड़े-बड़े नेता अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे. 9 और 10 सितंबर 2023 को G20 Summit की बैठक हुई. कई नेता 1-2 दिन यानी 7-8 सितंबर को ही भारत पहुंच गए थे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden), ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak), ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese), जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida), फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों (Emmanuel Macron) और यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Crown Prince Mohammed Bin Salman) के साथ द्वीपक्षीय वार्ता भी हुई. भारत ने दुनियाभर के नेताओं को G20 Summit में आने का न्योता दिया, लेकिन पाकिस्तान को इसके लिए निमंत्रण नहीं दिया गया. भारत की तरक्की को देखते हुए कई पाकिस्तानी आम नागरिक अपना दर्द बयां कर रहे हैं.

G20 Summit के सफल आयोजन के लिए पाकिस्तान के आम लोग भारत को बधाई दे रहे हैं. एक पाकिस्तानी ने कहा, जब 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आपके देश में आते हैं तो यह आपके देश के लिए गर्व की बात होती है. भारत की अर्थव्यवस्था को इससे अच्छा लाभ मिलेगा.

बांग्लादेश को बुलाया हमें नहीं

एक अन्य यूजर ने कहा, ‘आज जब हम हमारी अर्थव्यवस्था को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, तब पड़ोसी देश भारत G20 Summit का आयोजन करके G20 देशों की मेहमानवाजी कर रही है. भारत ने बहुत अच्छा कदम उठाया है. यह भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है. भारत से जो तस्वीरों सामने आ रही हैं, उनमें पीएम मोदी दुनिया के चोटी के नेताओं के साथ दिख रहे हैं. वह दुनिया को भारत की पॉजिटिव तस्वीर दिखाने में सफल रहे. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस पाकिस्तान नहीं आए, लेकिन वह भारत गए. इससे पता चलता है कि आज भारत दुनिया के लिए कितना महत्वपूर्ण बन गया है. यह देखना भी आश्चर्यचकित करने वाला था कि G20 के लिए बांग्लादेश को निमंत्रण दिया गया, लेकिन पाकिस्तान को नहीं बुलाया गया.’

दुनियाने हमें अलग कर दिया है

एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम अपनी विदेश नीति में फेल हो गए हैं. G20 Summit का आयोजन हमारे ही पड़ोसी देश में हुआ और वहां तमाम राष्ट्राध्यक्ष आए. पिछले 5-6 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही खराब दौर में पहुंच गए हैं. दुनिया ने हमें अलग-थलग कर दिया है. हमसे मुंह फेर लिया है.’

सऊदी प्रिंस के न आने से परेशान

एक अन्य पाकिस्तानी ने कहा, ‘सऊदी अरब के शासक भारत आए और यहां सबको उम्मीद थी कि वह पाकिस्तान भी आएंगे. लेकिन वह यहां नहीं आए. जब इस तरह का बड़ा आयोजन होता है तो उस देश की तरक्की होती है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.