Pfizer Covid-19 Vaccine Latest News: राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर अपनाई अमेरिकी फर्स्ट की नीति, भारत को नहीं मिलेगा Pfizer का टीका!

Covid-19 Vaccine For Americans: अमेरिकी कंपनियों के कोरोना वायरस टीके के अमेरिका से बाहर किसी अन्य देश में पहुंचने को लेकर फिलहाल संशय की स्थिति पैदा हो गई है.

Published: December 9, 2020, 11:34 AM IST

Covid-19 Vaccine For Americans: अमेरिकी कंपनियों के कोरोना वायरस टीके के अमेरिका से बाहर किसी अन्य देश में पहुंचने को लेकर फिलहाल संशय की स्थिति पैदा हो गई है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी फर्स्ट की नीति अपनाई है. उन्होंने एक शासकीय आदेश पर दस्तखत किए हैं जिसके तहत दूसरे देशों की मदद करने से पहले अमेरिकी लोगों तक कोविड-19 टीके की पहुंच सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत सहित दुनिया के तमाम देशों को अमेरिका फिलहाल ये वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवाएगा.

ट्रंप ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो वह सबसे पहले अमेरिकी नागरिकों को कोविड-19 का टीका सुनिश्चित करने के लिए रक्षा उत्पादन कानून भी लागू करेंगे. रक्षा उत्पादन कानून के जरिए राष्ट्रपति निजी कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दे सकेंगे. कंपनियों को संघीय सरकार की प्राथमिकताओं के हिसाब से टीके का निर्माण करना होगा.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे पहले अमेरिकी कंपनियों ने सुरक्षित और कारगर टीका तैयार किया. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, ‘‘साथ मिलकर हम जल्द ही महामारी को खत्म कर देंगे तथा देश-दुनिया में लाखों लोगों की जान बचाएंगे. हमने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है.’’

ट्रंप प्रशासन ने कोविड-19 के सुरक्षित और प्रभावी टीके के उत्पादन और वितरण के संबंध में ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ की शुरुआत की थी. ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि उनके प्रशासन ने कोरोना वायरस टीके के विकास के लिए 14 अरब डॉलर राशि की मदद की है. उन्होंने कहा कि सरकार की मदद के बाद दवा कंपनियों फाइजर और मॉडर्ना को टीका विकसित करने में मदद मिली.

फाइजर ने ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ से अलग अपना टीका तैयार किया है लेकिन इसके निर्माण और वितरण के लिए उसने अमेरिकी सरकार के साथ तालमेल किया है. ब्रिटेन में मंगलवार को फाइजर-बायोएनटेक के टीके का इस्तेमाल शुरू हो गया. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमेरिका में अब तक 285,000 लोग दम तोड़ चुके हैं. शासकीय आदेश के तहत स्वास्थ्य मंत्री अमेरिका के लोगों को कोविड-19 टीका मुहैया कराए जाने के संबंध में प्राथमिकता देने का निर्देश देंगे.

(इनपुट भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.