Pfizer Covid-19 Vaccine Third Dose: अमेरिका की मल्टीनेशनल दवा कंपनी Pfizer अपनी कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक के बारे में अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा में लगी हुई है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार ने स्वीकार किया है कि फाइजर की वैक्सीन की तीसरी खुराक की संभवत: आवश्यकता होगी.
कंपनी ने कहा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और अन्य अधिकारियों के साथ सोमवार को उसकी बैठक है. इससे कुछ दिन पहले ही ‘फाइज़र’ ने कहा था कि 12 महीने बाद उसके कोविड-19 रोधी टीके की तीसरी खुराक की जरूरत होगी.
‘फाइज़र’ के अनुसंधान एवं विकास-चिकित्सा के अध्यक्ष डॉ. मिकाइल डोल्स्टेन ने पिछले सप्ताह ‘एपी’ से कहा था कि तीसरी खुराक से जुड़े कम्पनी के अध्ययन में पाया गया है कि तीसरी खुराक लेने के बाद लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता दूसरी खुराक की तुलना में पांच से 10 गुना तक बढ़ जाएगी.
संक्रामक रोगों के अमेरिका के शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने रविवार को तीसरी खुराक की संभावना को खारिज नहीं किया लेकिन कहा कि सरकार के लिए एक और खुराक की सिफारिश करना जल्दबाजी होगी.
उन्होंने कहा कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र और एफडीए का पिछले हफ्ते ‘फाइज़र’ के बयान से सहमति ना जताना और तीसरी खुराक के ‘‘ इस समय ’’ आवश्यक ना होने का बयान सही है.
‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने सबसे पहले ‘फाइज़र’ और अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच सोमवार को बैठक होने से जुड़ी खबर दी थी.
गौरतलब है कि अमेरिका की अभी तक केवल 48 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं. देश के कुछ इलाकों में टीकाकरण दर बेहद कम है और कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नए स्वरूप ‘डेल्टा’ के मामले बढ़ रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.