भूकंप से दहला फिलीपींस- 7.8 तीव्रता के जोरदार झटके, अब सुनामी आने का खतरा
Earthquake in Philippines: फिलीपींस में सोमवार की सुबह 7.8 तीव्रता वाले जोरदार भूकंप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. यहां अब सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.
फिलीपींस में भूकंप के झटके @X.com
Earthquake in Philippines: दक्षिण पूर्व एशिया में बसे फिलीपींस में सोमवार को सुबह जोरदार भूकंप के झटकों ने झकझोर कर रख दिया है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 दर्ज की गई. फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में भूकंप के ये झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7.37 बजे महसूस किए गए. इसके बाद इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. फिलीपींस के अलावा इंडोनेशिया और जापान में भी सुनामी आने का खतरा है और इन तीनों देशों के तटीय इलाकों को खाली करने की चेतावनी जारी कर दी गई है.
जमीदोज होती दिख रही हैं बिल्डिंग्स
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र फिलीपींस के बुरियास शहर से करीब 25 किलोमीटर था. मिंडानाओ से आ रहे वीडियो झकझोर देने वाले हैं. कई बिल्डिंग्स इस भूकंप की चपेट में आने के चलते जमींदोज होती दिख रही हैं.
बिजली सप्लाई-संचार व्यवस्था ठप्प
सुनामी की चेतावनी के बाद तटीय इलाकों को खाली कराने का काम शुरू कर दिया गया है, जबकि जोरदार भूकंप के इफेक्ट के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई और संचार व्यवस्था ठप्प हो चुकी है.
एक मीटर की ऊंचाई तक उठ सकती हैं समुद्री लहरें
इस जोरदार भूकंप ने फिलीपींस समेत जापान और इंडोनेशया में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप संस्थान (PHIVOLCS) ने कहा इस भूकंप के चलते अब कई तटीय इलाकों में 1 मीटर से ऊंची समुद्री लहरें उठ सकती हैं. इसके अलावा भूकंप की कई आफ्टरशॉक (भूकंप के झटके) आने की भी आशंका बढ़ी है. अकसर ऐसे जोरदार भूकंप आने के बाद ऐसे आफ्टरशॉक आने का खतरा रहता है.
तमाम वैश्विक एजेंसियों ने सुनामी का अलर्ट किया जारी
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस (GFZ) ने शुरुआत में इस भूकंप की तीव्रता को 7.3 से बढ़ाकर 8.2 कर दिया था. बाद में उसने इसे 7.8 मेग्नीट्यूड पर सेटल किया. हालांकि यह भूकंप इतना जोरदार था कि फिलीपींस, इंडोनेशिया और सभी धरती की हलचल पर नजर रखने वाली इंटरनेशनल एजेंसियों ने तुरंत ही सुनाई की चेतावनी जारी करते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें