Plane Accident Washington Dc Plane And Helicopter Collided Emergency Landing In River
अमेरिका में हेलीकॉप्टर से टकराया यात्रियों से भरा विमान, नदी में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; 18 की मौत
अमेरिका में बहुत बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक हेलीकॉप्टर और विमान में टक्कर हो गई. जिसके बाद विमान की तुरंत नदी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हादसे के वक्त विमान में करीब 60 यात्री सवार थे जिसमें से 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.
Flight Crash: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक यात्री विमान हेलीकॉप्टर से टकराकर हादसे का शिकार हो गया. हादसे के वक्त विमान में करीब 60 यात्री सवार थे. जिनमें से 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये विमान कंसास सिटी से वाशिंगटन जा रहा था. तभी अचानक से ये विमान हेलीकॉप्टर से जा टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद विमान की पोटोमैक नदी में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. वाशिंगटन डीसी फायर सर्विसेज के मुताबिक, ये घटना बुधवार (29 जनवरी ) की शाम को हुई. इस हादसे के बाद कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य जारी है.
Developing | American Airlines jet midair crash with DC police helicopter while landing at Reagan National airport. pic.twitter.com/dqd3H4KXny
जानकारी के मुताबिक विमान हादसे की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया. इस विमान को वैसे तो वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी थी. लेकिन, इस हादसे की वजह से नदी में इसकी लैंडिंग कराई गई.
विमान हादसे पर क्या बोले व्हाइट हाउस के प्रवक्ता
इस विमान हादसे को लेकर व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा है कि ट्रंप को इस हादसे से अवगत करा दिया गया है. कैनसस के सीनेटर जेरी मॉर्गन ने कहा कि यात्री विमान कैनसस से वाशिंगटन डीसी एयरपोर्ट पर आ रहा था. मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं. कृपया सभी के लिए प्रार्थना करने में मेरा साथ दें.
इसके अलावा अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने भी इस संबंध में बयान दिया है कि वाशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास यात्री विमान रनवे पर पहुंचने के दौरान सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गया. दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान अमेरिकन एयरलाइंस का था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.