Daruma Doll: क्या है दारुमा गुड़िया? जापान में पीएम नरेंद्र मोदी को मिला खास तोहफा

What is Daruma Doll: जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोरिनजान दारुमा-जी (Shorinzan Daruma-Ji) मंदिर के मुख्य पुजारी से एक दारुमा गुड़िया तोहफे में मिली.

Published date india.com Published: August 29, 2025 4:45 PM IST
Daruma Doll: क्या है दारुमा गुड़िया? जापान में पीएम नरेंद्र मोदी को मिला खास तोहफा

What is Daruma Doll: दो दिवसीय जापान यात्रा पर गए पीएम नरेंद्र मोदी को वहीं एक विशेष उपहार मिला. एक दारुमा गुड़िया. टोक्यो स्थित शोरिनज़ान दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी रेव सेशी हिरोसे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौभाग्य की प्रतीक यह जापानी गुड़िया, दारुमा गुड़िया भेंट की.

दारुमा गुड़िया क्या है?

दारुमा गुड़िया एक खोखली, गोल, जापानी पारंपरिक गुड़िया है. इसे बौद्ध धर्म की ज़ेन परंपरा (Zen tradition) के संस्थापक बोधिधर्म से प्रेरित है. इस गुड़िया को धैर्य, हिम्मत, गुड लक का प्रतीक माना जाता है. ये गुड़िया आमतौर पर लाल रंग की होती हैं. क्षेत्र और कलाकार के आधार पर रंग और डिज़ाइन में काफी भिन्न होती हैं.

इसका क्या महत्व है?

माना जाता है कि ये गुड़िया सौभाग्य लाती हैं और जापानी मुहावरे “सात बार गिरो, आठ बार उठो” का प्रतीक हैं.परंपरागत रूप से, जापानी लोग कोई व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित करने से पहले उसकी एक आंख पर रंग लगाते हैं. दूसरी आंख तब तक खाली रहती है जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता. यह आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की याद दिलाती है. इससे पहले शुक्रवार को, मोदी ने टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा और फुमियो किशिदा से मुलाकात की.  अमेरिका से चल रहे टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी की यह जापान यात्रा काफी अहम मानी जा रही है. इसके बाद पीएम मोदी चीन जाएंगे, जहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.