संयुक्त राष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूरी दुनिया को बताया कि भारत प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र बनने की दिशा में एक बहुत बड़ा अभियान शुरू कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने इस विश्व संगठन से एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से मुक्त होने की अपील की.
Prime Minister Narendra Modi at #UNGA : While I was coming here, I read on the walls of the United Nations “No more single use plastic”. I am delighted to inform you that we are running a big campaign in India to free the country of single use plastic. pic.twitter.com/XsVQqvyrBm
— ANI (@ANI) September 27, 2019
उन्होंने कहा कि मैंने यहां भवन के प्रवेश पर पहुंचने के बाद एक दीवार पर लिखी अपील पर गौर किया कि संयुक्त राष्ट्र से एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से मुक्त बनने को कहा गया है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुझे इस महान सभा को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज जब मैं आपको संबोधित कर रहा हूं, भारत को एकल प्रयोग प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए पूरे देश में एक बड़ा अभियान शुरू हो गया है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा: PM मोदी ने कहा- भारत में आतंक के खिलाफ आवाज़ है और आक्रोश भी, देखें VIDEO
भारत लंबे समय से एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने की वकालत करता आ रहा है और प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर प्रतिबंध लगाने पर जोर देने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मंचों का प्रयोग किया है. उन्होंने अगस्त में जी7 शिखर सम्मेलन में और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए अपने भाषण में एकल प्रयोग प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने की बात कही थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.