PM Modi ने जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से की मुलाकात, महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार 19 मई से रविवार 21 मई तक जापान दौरे पर हैं. इस दौरान वह जापानी पीएम फुमियो किशिदा के अलावा और भी कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

Published date india.com Published: May 20, 2023 7:22 AM IST
पीएम मोदी (जापान)
पीएम मोदी (जापान)

PM Modi in Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन और चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार (19 मई) को जापान पहुंचे. शनिवार यानी आज उन्होनें जापान के पीएम फुमियो किशिदा से द्विपक्षीय मुलाकात की. इस दौरान हिरोशिमा में दोनों नेताओं के बीच ट्रेड, इकॉनमी और कल्चर सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच दोस्ती और आगे कैसे बढ़ाया इसको लेकर भी चर्चा की.

मालूम हो प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार 19 मई से रविवार 21 मई तक जापान के हिरोशिमा में रहेंगे. पीएम मोदी जापानी पीएम फुमियो किशिदा के अलावा और भी कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. जापान दौरे के दौरान वो G7, QUAD और FIPIC की बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा 40 से अधिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (20 मई) को हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया.

महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते वक्त पीएम मोदी ने कहा, ‘हिरोशिमा नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है. जी7 समिट की इस यात्रा में मुझे सबसे पहले पूज्य महात्मा गांधी की प्रतीमा का अनावरण का सौभाग्य मिला. आज विश्व जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है. पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग है. उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पन का उत्तम उदाहरण रही है.’

हिरोशिमा में बापू की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होनें भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. इससे पहले शुक्रवार को पीएम ने ट्वीट कर कहा था, ‘जी7 शिखर सम्मेलन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए हिरोशिमा पहुंचा. विभिन्न विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करूंगा.’ यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होनें एक बयान में कहा कि वह जी7 देशों और अन्य आमंत्रित साझेदारों के साथ दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों और उनसे सामूहिक रूप से निपटने की जरूरत पर विचारों के आदान-प्रदान को लेकर उत्सुक हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.