पीएम मोदी ने हिरोशिमा पीड़ितों को अर्पित की श्रद्धांजलि, अन्य नेता भी रहे मौजूद

पीएम मोदी आज तड़के सुबह हिरोशिमा शांति स्मारक पहुंचे जहां उन्होनें परमाणु हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की...

Published date india.com Updated: May 21, 2023 7:42 AM IST
पीएम मोदी हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क
पीएम मोदी हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क

PM Modi in Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान दौरा आज खत्म हो रहा है. पीएम मोदी G7 शिखर सम्मेलन और चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार (19 मई) को जापान पहुंचे थे. इस दौरान उन्होनें जापान के पीएम फुमियो किशिदा समेत अन्य देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात की. पीएम मोदी आज तड़के सुबह हिरोशिमा शांति स्मारक पहुंचे जहां उन्होनें परमाणु हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और अन्य नेता मौजूद रहे.

बता दें हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क न्यूक्लियर अटैक के पीड़ितों की याद में बनाया गया है. दरअसल, 6 अगस्त, 1945 को अमेरिका ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था, जिसमें एक लाख बीस हज़ार से ज्यादा लोग मार गए थे. दूसरा परमाणु हमला नागासाकी पर हुआ था जहां अस्सी हज़ार से ज्यादा लोग मारे गए थे. इसी के चलते पीएम मोदी ने अन्य नेताओं के साथ मिलकर परमाणु हमले में मारे गए हिरोशिमा के लोगों को श्रद्धांजलि दी.

पीड़ितों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिले. दोनों नेताओं ने हिरोशिमा में द्विपक्षीय बैठक की. जी-7 शिखर सम्मेलन के साथ क्वाड (Quad) की मीटिंग भी हुई. ये मीटिंग पहले ऑस्ट्रेलिया में होनी थी, लेकिन बायडेन ने आखिरी में के ऑस्ट्रेलिया आने से मना कर दिया जिसकी वजह से मीटिंग को हिरोशिमा में रखा गया. जिसके बाद दुनिया की चार महाशक्तियां अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत मीटिंग हिरोशिमा में हुई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.