PM Modi Oman: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव पर ओमान पहुंचे. वहीं उन्हें ओमान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान प्रथम श्रेणी ऑर्डर ऑफ़ ओमान (First Class of the Order of Oman) दिया गया.
यह सम्मान पहले भी कई मशहूर हस्तियों को दिया जा चुका है, जिनमें महारानी एलिजाबेथ, नेल्सन मंडेला, क्वीन मैक्सिमा, सम्राट अकिहितो और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला शामिल है. बता दें कि पीएम मोदी को कुल 29 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं.
#WATCH | Muscat: Sultan Haitham bin Tariq Al Said conferred the Order of Oman upon PM Narendra Modi
द्विपक्षीय बैठक से पहले मस्कट के अल बराका पैलेस में सुल्तान हैथम ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी और सुल्तान हैथम बिन तारिक ने आज पहले बातचीत की, जिसमें भारत और ओमान ने एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किए.
पीटीआई न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, द्विपक्षीय बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) पर साइन किए जाने का स्वागत किया, साथ ही यह भी कहा कि इससे भारत-ओमान रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी.
Add India.com as a Preferred Source
बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत-ओमान का द्विपक्षीय व्यापार करीब 10.5 अरब अमेरिकी डॉलर था. इसमें निर्यात चार अरब अमेरिकी डॉलर और आयात 6.54 अरब अमेरिकी डॉलर था.
पीएम ने बताया क्या होती है मैत्री
पीएम ने कहा कि आज हम सब यहां भारत-ओमान मैत्री पर्व मना रहे हैं. M– मैरीटाइम हेरीटेज, A– एस्पिरेशन, I– इनोवेशन, T– ट्रस्ट एंड टेक्नोलॉजी, R– रिस्पेक्ट, I– इंकल्सिव ग्रोथ. यानी ये “मैत्री पर्व” हमारे साझा इतिहास और समृद्ध भविष्य का उत्सव है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.