Modi US Visit News Update: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi US Visit) अपनी तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर आज गुरुवार को अलसुबह भारतीय समयानुसार कर करीब 3:30 बजे वॉशिंगटन पहुंच गए. इस यात्रा में प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित विश्व के अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित भी करेंगे. बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी अफगानिस्तान के घटनाक्रम के अलावा कट्टरपंथ, चरमपंथ व सीमा पार से होने वाले आतंकवाद की रोकथाम के तरीकों और भारत-अमेरिका वैश्विक साझेदारी का और अधिक विस्तार करने पर मुख्य रूप से चर्चा करेंगे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the airport at Andrews Airbase, United States pic.twitter.com/K2fJotDCfX
— ANI (@ANI) September 22, 2021
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार से शुरू होने वाली तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए हैं जहां वह राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे और ऐतिहासिक क्वाड सम्मेलन में भाग लेंगे। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य अर्ल ‘‘बड़ी’’ कार्टर ने सदन में कहा, ‘‘अध्यक्ष महोदया, मैं अमेरिका और भारत के बीच महत्वपूर्ण कूटनीतिक साझेदारी को मान्यता देने के लिए खड़ा हुआ हूं।’’
US: PM Narendra Modi was received by India’s Ambassador to the US Taranjit Singh Sandhu, along with the Defence attache incl Brigadier Anoop Singhal, Air Commodore Anjan Bhadra, naval attache Commodore Nirbhaya Bapna & US Dy Secy of State for Management &Resources TH Brian McKeon pic.twitter.com/KadTmLfvkB
— ANI (@ANI) September 22, 2021
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी की. उनके साथ ही ब्रिगेडियर अनूप सिंघल, एयर कमोडोर अंजन भद्र, नौसेना अताशे कमोडोर निर्भया बापना और यूएस डिप्टी स्टेट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसोर्सेज टीएच ब्रायन मैककॉन सहित रक्षा अताशे ने स्वागत किया.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्वाइंट बेस एंड्रयूज, वाशिंगटन डीसी पर इनके स्वागत के लिए आए लोगों से मुलाकात करते हुए। pic.twitter.com/jyAj8SHx7j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2021
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति बाइडन के साथ भारत-अमेरिकी वैश्विक व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और आपसी हित से जुड़े वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. प्रधानमंत्री अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात करेंगे और उनके साथ दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों, खासकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the hotel in Washington DC, US pic.twitter.com/vlZRsIHUhw
— ANI (@ANI) September 22, 2021
पीएम मोदी अपनी इस यात्रा का समापन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में वैश्विक चुनौतियों, खासकर कोविड-19 महामारी, आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने संबोधन से करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाशिंगटन डीसी पहुंचने से पहले ज्वाइंट बेस एंड्रयूज के बाहर लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे।
डॉ. अंजू प्रीत ने कहा, “हम उनके स्वागत के लिए पहुंचे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। PM मोदी का ये दौरा भारत- अमेरिका के संबंधों को मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण होगा” pic.twitter.com/0IijuxWZJt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन डीसी पहुंचने से पहले ज्वाइंट बेस एंड्रयूज के बाहर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय हाथों में तिरंगा हुए उनका इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया। pic.twitter.com/kYDksubEqS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2021
पीएम मोदी ने ट्वीट करके वॉशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “वॉशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभारी हूं. हमारा प्रवासी हमारी ताकत है. यह सराहनीय है कि भारतीय प्रवासियों ने दुनिया भर में खुद को कैसे प्रतिष्ठित किया है.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल, वाशिंगटन डीसी पहुंचे। pic.twitter.com/dQyLo6i1jo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2021
नरेंद्र मोदी जब वॉशिंगटन डीसी के होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल पहुंचे हैं, जहां भारतीय समुदाय के लोग भारतीय परिधानों में उनके स्वागत में खड़े दिखाई दिए. प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका जाने के रास्ते से अपने विमान के भीतर की तस्वीर साझा की बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका जाने के रास्ते से अपने विमान के अंदर की झलक पेश करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की थी.
A long flight also means opportunities to go through papers and some file work. pic.twitter.com/nYoSjO6gIB
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2021
प्रधानमंत्री ने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें वह विशेष उड़ान के दौरान समय का उपयोग फाइलें देखने में करते दिखे. उन्होंने ट्वीट किया, ”लंबी उड़ान में कागजात और फाइलों को देखने का अवसर मिल जाता है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्वाइंट बेस एंड्रयूज, वाशिंगटन डीसी पर उनके स्वागत के लिए आए लोगों से मुलाकात करते हुए। pic.twitter.com/C18IpH83UO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2021
पीएम मोदी बुधवार को दिल्ली से एयर फोर्स-1 बोईंग 777-337 ईआर विमान से अमेरिका के लिए रवाना हुए. वह शुक्रवार को अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन से आमने सामने मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनकी रवानगी से पहले की तस्वीर जारी की थी. शुक्रवार को ही बाइडन क्वाड देशों के पहले सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इस सम्मलेन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी भाग लेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.