
Akarsh Shukla
मैं, आकर्ष शुक्ला, पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में India.com Hindi (ZEE Media) में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल टीम का नेतृत्व ... और पढ़ें
PM Benjamin Netanyahu : इजराइली सेना ने बीते दिनों अपने एक और दुश्मन को मौत के घाट उतार दिया. इजराइल के विदेश मंत्री ने गुरुवार को बताया कि सेना ने एयरस्ट्राइक हमले में हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मौत के घाट उतार दिया है. याह्या सिनवार की मौत के बाद अब इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि युद्ध कल ही खत्म हो सकता है अगर हमास अपने हथियार डाल दे. इजराइल बीते कुछ समय से अपने पड़ोसी देशों, लेबनान और ईरान से भी संघर्ष का सामना कर रहा है. आतंकी संगठन हिजबुल्लाह लीडर नसरुल्लाह की हत्या के बाद अब इजराइली सेना ने हमास प्रमुख याह्या सिनवार को भी मारने का ऐलान किया.
याह्या सिनवार के खात्मे के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना एक वीडियो संदेश एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए कहा, ‘याह्या सिनवार मर चुका है. उसे राफा में इजरायली रक्षा बलों के बहादुर सैनिकों ने मार डाला. हालांकि यह गाजा में युद्ध का अंत नहीं है, यह अंत की शुरुआत है. गाजा के लोगों, मेरा एक सरल संदेश है- यह युद्ध कल समाप्त हो सकता है अगर हमास अपने हथियार डाल दे और हमारे बंधकों को लौटा दे.’
Yahya Sinwar is dead.
He was killed in Rafah by the brave soldiers of the Israel Defense Forces.
While this is not the end of the war in Gaza, it’s the beginning of the end. pic.twitter.com/C6wAaLH1YW
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) October 17, 2024
इजराइली सेना ने खुलासा किया कि एयरस्ट्राइक हमले में हमास प्रमुख के अलावा दो और आतंकवादी मारे गए हैं. PM नेतन्याहू ने खुलासा किया कि हमास ने वर्तमान में गाजा में 101 लोगों को बंधक बना रखा है, जिसमें इजराइल सहित 23 विभिन्न देशों के नागरिक शामिल हैं. इजराइली पीएम ने अपने वीडियो में आगे कहा, ‘हमास ने गाजा में 101 लोगों को बंधक बना रखा है, जिसमें इजराइली और 23 अन्य देशों के नागरिक हैं. बंधकों में ज्यादा बड़ी संख्या दूसरे देशों के नागरिकों की है. इजराइल उन सभी को घर लाने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध है. इजराइल उन सभी की सुरक्षा की गारंटी देगा जो हमारे बंधकों को घर लौटने में मददगार साबित होगा.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.