इस देश ने पुतिन को दी गिरफ्तारी की धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हुआ विवाद

पोलैंड ने ICC वारंट के चलते अपने एयरस्पेस से गुजरने पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी है. चर्चा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन हंगरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप से बैठक होने वाली है.

Published date india.com Published: October 21, 2025 8:21 PM IST
Russia President Vladimir Putin
Russia President Vladimir Putin

पोलैंड ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तारी करने की धमकी दी है. पोलैंड ने पुतिन को यह धमकी अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने पर दी है. इस बात की जानकारी पोलैंड के विदेश मंत्री रेदोस्ला सिर्कोस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दी है. पोलैंड की यह प्रतिक्रिया तब आई, जब रूस के राष्ट्रपति पुतिन हंगरी में होने वाले एक सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं, जिसके लिए उनका विमान पोलिश एयरस्पेस से गुजरेगा. पौलेंड के सामरिक स्थिति चर्चा करने से बता दें कि ये देश रूस के 55 गुणा छोठा है.

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई जारी है और इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है. अब पोलैंड के विदेश मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेस ने कहा कि स्वतंत्र पोलिश अदालत संदिग्ध को हेग की अदालत में सौंपने का आदेश भी दे सकती है. पोलैंड के विदेश मंत्री के अनुसार, रूस को इस बारे में अंदाजा होगा, इसलिए वे उड़ान के लिए कोई अलग रास्ता अपनाया जाए ताकि पोलैंड एयरस्पेस का यूज करने से बच सके.

इस बीच रूस की ओर से क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि पुतिन और ट्रंप के बीच होने वाला सम्मेलन अभी तक स्पष्ट नहीं है और इसकी तारीख का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. हालांकि, इस दौरान क्रेमलिन ने ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत के स्थगित होने से इनकार किया है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सचिव मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लेवरोव के बीच होने वाली मीटिंग टल गई है.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेश्कोव के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन की तारीखें नहीं मिल रही हैं और बातचीत के लिए गंभीर ढंग से तैयारी की जरूरत है. इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि अगर उन्हें आमंत्रित किया जाता है तो वह भी इस सम्मेलन का हिस्सा बनना चाहेंगे. वहीं, क्रेमलिन के बयान में कहा गया है कि उन्हें यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.