ट्रंप का एक और यू-टर्न, बोले- देश में आपातकाल की फिलहाल कोई योजना नहीं

सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने राष्ट्रपति ट्रंप से अपील करते हुए कहा कि, 'आपातकाल की घोषणा करिए और दीवार बनाइए'

Published date india.com Published: January 12, 2019 3:44 PM IST
ट्रंप का एक और यू-टर्न, बोले- देश में आपातकाल की फिलहाल कोई योजना नहीं

वाशिंगटन: अमेरिकी में पिछले तीन हफ़्तों से अधिक समय से जारी कामबंदी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले कदम का इंतजार कर रहे लोगों को राष्ट्रपति के नए बयान ने चकरा दिया है. अपने पहले के बयान से ठीक उलट अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए देश में आपातकाल लगाने की फिलहाल उनकी कोई योजना नहीं है.

अमेरिका में कामबंदी जारी, ट्रंप ने विपक्ष को बताया वजह, बोले- मैं तो 20 मिनट में सुलझा सकता हूं मतभेद

दरअसल ट्रंप ने मेक्सिको दीवार के लिए फंड जारी न होने तक किसी भी बिल पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है जिसके चलते अमेरिका में पिछले 22 दिनों से कामबंदी के हालात हैं. अपनी जिद पर अड़े ट्रंप ने इसके पहले अपने बयान में देश में आपातकाल लागू करने के संकेत दिए थे जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ के ही नेताओं का मानना था कि आपातकाल की घोषणा से कम से कम सरकारी कामकाज दुबारा बहाल हो सकेगा. देश में बीते 22 दिनों से आंशिक सरकारी कामबंदी जारी है, जो अमेरिकी इतिहास की सबसे लंबी कामबंदी है इसके चलते 8 लाख संघीय कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल सका है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

संशय में डालते हैं ट्रंप के फैसले

गौरतलब है कि काफी समय से देखने में आ रहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति किसी योजना की घोषणा करते हैं और फिर कुछ ही दिनों-घंटे और कभी-कभी तो मिनटों बाद ही पलट जाते हैं. अब ये समझ नहीं आ रहा है कि वो अपने आपातकाल लागू न करने के फैसले पर कब तक कायम रहते हैं. ट्रंप ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर व्हाइट हाउस राउंड-टेबल के दौरान कहा, “हम फिलहाल राष्ट्रीय आपातकाल के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं. मैं इसे इतनी जल्दी लगाने नहीं जा रहा हूं.”

देश को आपातकाल लिए तैयार रहने की दे चुके हैं नसीहत

ट्रंप ने इससे पहले कई मौकों पर कहा था कि यदि सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए उन्हें फंड मुहैया नहीं कराया जाता है तो वह देश में आपातकाल लगाने पर विचार कर सकते हैं. उन्होंने देश की सरकारी एजेन्सियों को आपातकाल के लिए तैयार रहने की नसीहत भी दी थी. ट्रंप ने दीवार निर्माण के लिए 5.7 अरब डॉलर के फंड की मांग की है, जिसे लेकर डेमोक्रेट्स के साथ उनका गतिरोध जारी है. उन्होंने कहा कि वो डेमोक्रेट्स को निर्णय लेने के लिए और समय देंगे.

मेक्सिको दीवार के लिए फंड नहीं मिला तो ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ घोषित कर सकते हैं ट्रंप

सीनेट में गतिरोध और बढ़ने की आशंका

अब राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों के बाद उनकी पार्टी में भी गतिरोध बढ़ने के आसार हैं. सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ट्रम्प से मुलाकात की और राष्ट्रपति दीवार बनाने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ हैं. उन्होंने राष्ट्रपति से अपील करते हुए कहा कि, ‘आपातकाल की घोषणा करिए और दीवार बनाइए.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.