अमेरिका में शरीर पर 'नो किंग' लिखकर क्यों सड़कों पर उतरे हजारों लोग? डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किल बढ़ेगी!

प्रदर्शनकारियों ने वाशिंगटन, लॉस एंजिल्स, मोंटाना और कई अन्य जगहों सहित कई रिपब्लिकन-नेतृत्व वाले राज्यों में भी राजधानियों के सामने धरना दिया. वाशिंगटन में अमेरिकी कैपिटल के पास जुटकर हजारों लोगों ने नारे लगाए.

Published date india.com Published: October 19, 2025 2:01 PM IST
अमेरिका में शरीर पर 'नो किंग' लिखकर क्यों सड़कों पर उतरे हजारों लोग? डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किल बढ़ेगी!

Protest against Donald Trump: अमेरिका के सभी 50 राज्यों में हजारों लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे. प्रदशर्नकारियों ने अपने शरीर पर ‘नो किंग’ लिखकर ट्रंप के तानाशाही रवैये का विरोध जताया. लोग विधायी गतिरोध के बीच सरकारी शटडाउन के तीसरे हफ्ते में पहुंचने से खफा हैं.

प्रदर्शनकारियों ने वाशिंगटन, लॉस एंजिल्स, मोंटाना और कई अन्य जगहों सहित कई रिपब्लिकन-नेतृत्व वाले राज्यों में भी राजधानियों के सामने धरना दिया. वाशिंगटन में अमेरिकी कैपिटल के पास जुटकर हजारों लोगों ने नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन के बल प्रयोग की कड़ी आलोचना की. ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में ये तीसरा सामूहिक प्रदर्शन था.

सीनेट 20 अक्टूबर को दोबारा बुलाई गई

अमेरिका में फेडरल गवर्नमेंट शटडाउन 1 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था. कांग्रेस 2026 वित्तीय वर्ष के लिए फंडिंग बिल पास करने में असफल रही. यह शटडाउन अब तक जारी है और अमेरिकी इतिहास का तीसरा सबसे लंबा शटडाउन बन गया है. इससे लोगों में गुस्सा है. ये गतिरोध रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच खर्च, हेल्थकेयर सब्सिडी और ट्रंप प्रशासन की रेस्किशन पॉलिसी पर असहमति के कारण है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को इसके लिए ठहराया है डेमोक्रेट्स ट्रंप की नीतियों को समस्या बता रहे हैं. फिलहाल इस समस्या का समाधान नजर नहीं आ रहा है. इस बीच सीनेट 20 अक्टूबर को दोबारा बुलाई गई है.20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे शटडाउन खत्म करने वाले बिल पर वोट होगा. 18-19 अक्टूबर को ‘No Kings’ स्लोगन के तहत 50 राज्यों में 2,000+ रैलियां हुईं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.